सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   After murdering his wife, he posted her missing status on his mobile. Accused husband arrested

Singrauli News: पत्नी की हत्या कर मोबाइल पर लगाया उसके लापता होने का स्टेटस, पुलिस की सख्ती से टूटकर उगला सच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली में पति जहरुद्दीन अंसारी ने पत्नी शमीना की हत्या कर उसे लापता बताने के लिए मोबाइल पर स्टेटस लगाया। जंगल में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से सच उजागर कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

After murdering his wife, he posted her missing status on his mobile. Accused husband arrested
मोबाइल पर लगाया उसके लापता होने का स्टेटस
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली जिले के बरगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके लापता होने का स्टेटस अपने मोबाइल पर लगा लिया और उसके गुमशुदा होने की सूचना दी, लेकिन पुलिस जांच में पति का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Trending Videos


बता दें कि कसर निवासी जहरुदीन अंसारी ने दो शादियां की थीं और पहली पत्नी शमीना को उसने बैढन में किराए से कमरा लिया था और शमीना लगातार जहरूद्दीन पर साथ रहने का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया था और पूरी योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए हमलावर, बुजुर्ग व उसके भाई के साथ की मारपीट

आरोपी पति जहरूद्दीन 17 मार्च को बाइक से शमीना से मिलने गया और बाइक पर उसे बैठाकर पिड़रवाह चित्तरवई जंगल ले गया, साथ में बैठकर नमकीन बिस्कुट खाया। संबंध भी बनाए और दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वहां से लौटकर उसने अपने मोबाइल पर अपनी पत्नी शमीना के लापता होने का स्टेटस लगाया।

शमीना का शव मिलने के बाद वहां मिले अस्पताल की पर्ची पर लिखे शमीना के नाम और अन्य दस्तावेज से पुलिस ने पहचान की। मोबाइल सर्विलेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता लगाया। फिर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed