फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News ›   Brother kills brother in Singrauli, police make a big revelation - Crime News

रिश्तों का खून: सिंगरौली में कातिल भाई! अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला; सब हैरान

Tue, 02 Dec 2025 09:40 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Dec 2025 09:40 AM IST
सार

MP Crime News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या कर दिया, बताया जा रहा है यह हत्या उसके पत्नी से अवैध संबंध के शक की वजह से की गई है.

विज्ञापन
Brother kills brother in Singrauli, police make a big revelation - Crime News
सिंगरौली में रिश्तों का खून, मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमपी के सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली अंतर्गत खुटार चौकी क्षेत्र में 28 नवंबर की रात हुई संदिग्ध मौत का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। परिवार इसे आत्महत्या बता रहा था, लेकिन पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि मौत सामान्य नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या की श्रेणी में आ गया। जांच के दौरान परिवार के बयान बदलते रहे, जिससे पुलिस को शक गहरा हुआ। पूछताछ में पता चला कि मृतक की हत्या उसके छोटे भाई  ने नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर की थी।
विज्ञापन


छोटे भाई की पत्नी से था मृतक का अवैध संबंध
पुलिस के मुताबिक मृतक अक्सर मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, दोनों को अवैध संबंध बनाते मृतक के भाई ने देख लिया था, जिसके बाद दोनों भाइयों में विवाद भी हुआ था, मृतक शराब पीकर कमाई उड़ाता था, जिसको लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता था, 28 तारीख की रात को शराब के नशे में घर आया तो उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से उसका विवाद शुरू हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गला दबाकर हत्या कर दिया. हत्या के बाद परिवार ने मिलकर फांसी का नाटक रचा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Live MP Winter Session Live: एमपी विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, वित्त मंत्री पेश करेंगे अनुपूरक बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना ने इलाके में सनसनी

सघन पूछताछ में आरोपी ने पूरा अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि माता, पिता, पत्नी और दादा को मामले में शामिल होने के कारण जमानत पर छोड़ा गया है. इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed