{"_id":"69ad5ec91bf4e21215028efc","slug":"girlfriend-and-girlfriends-family-killed-their-own-boyfriend-singrauli-news-c-1-1-noi1509-4026349-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी को दी भयानक मौत: पहले मिलने घर बुलाया फिर करंट लगाकर किया बेहोश, कुल्हाड़ी से पैर काटकर फेंका जंगल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी को दी भयानक मौत: पहले मिलने घर बुलाया फिर करंट लगाकर किया बेहोश, कुल्हाड़ी से पैर काटकर फेंका जंगल में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार
सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के परिजनों ने युवक को घर बुलाकर पहले करंट लगाया और कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिंगरौली में प्रेमिका ने प्रेमी की साजिश रचकर हत्या कर दी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के आजादपुर घिनहा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने कथित तौर पर शादी की जिद कर रहे युवक को घर बुलाकर पहले करंट लगाया, फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका पैर काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार गांव के संदीप यादव का पूजा पनिका नामक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती के परिवार ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तय कर दी। शादी की जानकारी मिलने पर संदीप युवती से विवाह करने की जिद करने लगा, लेकिन अलग-अलग जाति होने के कारण लड़की के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- घर में बैठे-बैठे हो गई 15 साल की छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक आशंका; कहती थी 90% से ज्यादा नंबर लाऊंगी
बताया गया कि युवती ने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने उसे समझाने के बहाने घर बुलाने की योजना बनाई। रात में युवती ने संदीप को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर परिजनों ने पहले युवक को करंट लगाया और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसका एक पैर काट दिया। इसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया, ताकि घटना जंगली जानवर के हमले जैसी लगे।
सुबह ग्रामीणों ने युवक को अचेत अवस्था में देखा और अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए साइबर सेल की मदद से युवती से पूछताछ की, जिसमें पूरी साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने युवती पूजा पनिका, उसकी मां, भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए औजार, बिजली का तार और मोबाइल भी जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X