{"_id":"698a148fb5a641e66300a4c8","slug":"mp-newsin-this-district-of-madhya-pradesh-a-young-mans-passion-for-reels-became-the-cause-of-death-a-young-man-slipped-from-a-boat-and-fell-into-the-rihand-reservoir-his-tragic-death-in-front-of-his-friends-singrauli-news-c-1-1-noi1336-3934859-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli News: नाव से फिसला पैर, रिहंद जलाशय में गिरकर युवक की मौत, रील के चक्कर में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli News: नाव से फिसला पैर, रिहंद जलाशय में गिरकर युवक की मौत, रील के चक्कर में गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार
सिंगरौली के रिहंद जलाशय में दोस्तों के साथ नाव पर खड़े होकर रील बनाते समय युवक संतोष शाह असंतुलित होकर पानी में गिर गया और डूब गया। तैरना न आने और तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जलाशय में डूबा युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता क्रेज एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के दौरान नाव पर खड़े होकर रील बना रहा एक युवक अचानक असंतुलित होकर रिहंद जलाशय में जा गिरा। तेज बहाव और गहरे पानी के कारण युवक कुछ ही पलों में डूब गया। यह पूरा हादसा युवक के दोस्तों के सामने हुआ, लेकिन वे चाहकर भी उसे बचा नहीं सके।
जानकारी के अनुसार एमपी के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में रिहंद डैम में संतोष शाह अपने दोस्तों के साथ रिहंद जलाशय में नाव पर सवार होकर सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने लगा। वीडियो को आकर्षक बनाने के लिए वह नाव के किनारे खड़ा हो गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे जलाशय में गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक युवक को तैरना नहीं आता था, जिससे उसकी मुश्किल और बढ़ गई।
दोस्तों की आंखों के सामने गई जान
घटना के वक्त नाव में मौजूद युवक के दोस्त घबरा गए। वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे, लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाना बंद कर मदद के लिए शोर मचाया, मगर तब तक युवक पानी में पूरी तरह गायब हो चुका था। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण कोई जलाशय में उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है, कल सुबह फिर से युवक की तलाश के लिए जलाशय में रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और बदहवास हो गए। परिवार का कहना है कि युवक सिर्फ दोस्तों के साथ घूमने गया था, किसी ने नहीं सोचा था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। संतोष अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था, वह दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण में सहयोग भी करता था।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक की तलाश के लिए गोताखोरों एवं एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन के कार्य को रोक दिया गया है। कल सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन टीम युवक की तलाश करेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नहर, नदी और अन्य खतरनाक स्थानों पर वीडियो या रील बनाने से बचें।
रील के चक्कर में बढ़ रहे हादसे
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट और रील बनाते हुए हादसों की संख्या तेजी से बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ सेकेंड की रील के लिए अपनी जान जोखिम में डालना बेहद खतरनाक है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X