Swami Swaroopanand Death: शंकराचार्य सरस्वती के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
ज्योतिष और द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का 99 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नरसिंहपुर के झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में दोपहर साढ़े 3 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वामी स्वरूपानंदजी आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। उनके निधन पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की।
विस्तार
द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आखिरी सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था। कुछ दिन पहली ही स्वरूपानंद सरस्वती ने अपना 99वां जन्मदिवस मनाया था, जिसमें एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त की हैं।
पीएम मोदी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। शोक के इस समय में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। सनातन संस्कृति व धर्म के प्रचार-प्रसार को समर्पित उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे। उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ॐ शांति
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, परम पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी शंकराचार्य सरस्वती जी के देवलोक गमन का समाचार बेहद दुखद व पीड़ादायक है। अभी कुछ दिन पूर्व ही उनके 99वें प्राकट्योत्सव एवं शताब्दी प्रवेश वर्ष महोत्सव में शामिल होकर उनके श्रीचरणो में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था।
गुरु जी का आशीर्वाद व स्नेह हम सभी पर सदैव रहा है। गुरु जी ने जीवन पर्यन्त धर्म, जनसेवा, समाज कल्याण, परोपकार, मानवता के कई उल्लेखनीय कार्य किये है। उनका जाना धर्म के क्षेत्र की एक ऐसी क्षति है जो अपूरणीय है। उनके श्रीचरणो में नमन।
सीएम शिवराज ने जताया दुख
प्रियंका गांधी ने जताया शोक
सीएम योगी ने शोक जताया
वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
श्री द्वारका-शारदा पीठ व ज्योतिर्मठ पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य श्रद्धेय स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज का ब्रह्मलीन होना संत समाज की अपूरणीय क्षति है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 11, 2022
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परमधाम में स्थान व शोकाकुल हिंदू समाज को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
बीजेपी विधायक ने ट्वीट कर जताया शोक
बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर शोक जताया।
परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी के देवलोक गमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 11, 2022
स्वामी जी द्वारा किए गए कार्यों का सनातन समाज सदैव ऋणी रहेगा। उनके श्रीचरणों में कोटि कोटि वंदन!!
ॐ शांति pic.twitter.com/3u3aXNqv7Z
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के महाप्रयाण पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उन्होंने धर्म,आध्यात्म एवं परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति एवं परिजनों तथा प्रशंसकों को धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ऐसे महान संत पृथ्वी को आलोकित करते हैं। उनके श्रीचरणों में बैठकर आध्यात्म का ज्ञान और आशीर्वाद के क्षण सदैव याद आएंगे।

कमेंट
कमेंट X