सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News Jamaluddin arrested in molestation and assault case

Tikamgarh: दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी, भेजा गया जेल; लंबे समय से चल रही थी कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी जमालुद्दीन काजी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला है। पढ़ें पूरी खबर

Tikamgarh News Jamaluddin arrested in molestation and assault case
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में दुष्कर्म और छेड़छाड़ के गंभीर मामले में सोमवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी जमालुद्दीन काजी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि यह मामला पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। करीब सात दिन पहले आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें जिला अस्पताल परिसर में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद से ही विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा था और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही थी। बता दें, पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शहर के अंदर आरोपी का जुलूस निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदूवादी संगठनों की बैठक में की गई थी ये मांगें
इसी बीच रविवार रात “लव जिहाद” के मुद्दे को लेकर बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ ही जुलूस निकालने की मांग भी रखी गई। इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया था।

सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में पुलिस वाहन अचानक खराब हो गया। इस अप्रत्याशित स्थिति में पुलिसकर्मियों को आरोपी को कुछ दूरी तक पैदल ही ले जाना पड़ा। बाद में तत्काल दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई, जिसके जरिए आरोपी को सुरक्षित न्यायालय पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें- MP: मंदसौर में इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी-प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या; शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली
न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच तेजी से की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed