{"_id":"6936db498754c4a84b0a47ae","slug":"a-farmer-who-had-come-to-buy-fertilizer-became-ill-and-died-during-treatment-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-3713763-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: खाद लेने पहुंचे किसान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत; कार्डियक अटैक के मिले संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: खाद लेने पहुंचे किसान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत; कार्डियक अटैक के मिले संकेत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार
टीकमगढ़ जिले में एक किसान की खाद लेने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार्डियक अटैक के संकेत मिले हैं।
मृतक किसान।
विज्ञापन
विस्तार
टीकमगढ़ जिले में खाद संकट के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बडौरा घाट स्थित यूरिया वितरण केंद्र पर खाद के लिए लाइन में खड़े 50 वर्षीय किसान जमुना कुशवाहा की सोमवार दोपहर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कारी बजरुआ गांव निवासी जमुना पिछले तीन दिनों से लगातार खाद के लिए परेशान थे। परिजनों के अनुसार, वे रोज़ सुबह से बडौरा घाट केंद्र पर जाते थे, लेकिन यूरिया की उपलब्धता न होने के कारण खाली हाथ लौट आते थे।
प्रारंभिक जांच में कार्डियक अटैक के संकेत
सोमवार को भी वे सुबह से ही लाइन में लगे थे। दोपहर करीब 1 बजे उन्हें चक्कर आया और उल्टियां होने लगीं। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। दोपहर लगभग 3 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार्डियक अटैक के संकेत मिले हैं।
परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे
मृतक के छोटे भाई और कारी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष छक्की लाल कुशवाहा ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:30 बजे फोन आया था कि उनके भाई की हालत खराब है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में जमुना ने दम तोड़ दिया। उन्होंने अस्पताल चौकी पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई दे रहे हैं- डॉक्टर दीपक ओझा
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर दीपक ओझा ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक किसान को रविवार दोपहर खाद उपलब्ध कराई गई थी-डीएम
इस बीच टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि मृतक किसान को रविवार दोपहर खाद उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने 12:30 बजे दो बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी खरीदी थी। इसके बावजूद सोमवार को वे पुनः प्राइवेट विक्रेता के केंद्र पर लाइन में लगे हुए थे। कलेक्टर ने बताया कि लाइन में खड़े होने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद नायब तहसीलदार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अजीत जैन ने उनकी जांच की थी, उस समय ईसीजी सामान्य थी। लेकिन करीब 3:30 बजे उन्हें अचानक गंभीर अटैक आया और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
ये भी पढ़ें- काला हिरण शिकार कांड: भोपाल के रास्ते मुंबई में होती थी मांस की सप्लाई, अब STF खंगालेगी शिकारियों का नेटवर्क
ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश है। लोग लगातार हो रही खाद की कमी और अव्यवस्थित वितरण व्यवस्था को मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिले के कई स्थानों पर पहले से ही खाद संकट को लेकर रोष व्याप्त है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने खाद संकट की वास्तविक स्थिति और किसानों की लगातार बढ़ती परेशानियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X