{"_id":"69f5f56b1f0826a9480ff7b0","slug":"collector-dismisses-regional-writer-after-video-of-him-accepting-a-bribe-goes-viral-on-social-media-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4234408-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: कलेक्टर ने सेक्शन राइटर को किया बर्खास्त; रिश्वत लेना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: कलेक्टर ने सेक्शन राइटर को किया बर्खास्त; रिश्वत लेना पड़ा भारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने रिश्वत लेने के आरोप में सेक्शन राइटर को बर्खास्त कर दिया। रिकॉर्ड सुधार के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
आरोपी बृजेंद्र।
विज्ञापन
विस्तार
टीकमगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने कार्रवाई की है। जतारा तहसील में पदस्थ सेक्शन राइटर बृजेंद्र कुमार को रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में किसानों की सुविधा के लिए चलाए जा रहे ‘रिकॉर्ड सुधार अभियान’ के दौरान आरोपी कर्मचारी द्वारा सुधारे गए रिकॉर्ड की नकल देने के बदले अवैध वसूली की जा रही थी। किसान लंबे समय से इस प्रकार की मांग से परेशान थे। इसी बीच कुछ किसानों ने आरोपी का वीडियो बना लिया, जिसमें वह खुलेआम पैसे लेते नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें- MP Boat Tragedy: हादसे के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, महिला का आरोप- मदद नहीं, सीधे बिल थमाए
भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्टर का कड़ा रुख
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद बिना देरी किए कलेक्टर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी कर दिया। जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि शासकीय कार्य के बदले रिश्वत लेना गंभीर कदाचार है और इस प्रकार के कृत्य किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X