सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elderly couple murdered over a property registration dispute; case registered against six individuals

Tikamgarh: रजिस्ट्री विवाद में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, छह पर केस; गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ के रामनगर गांव में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहे विवाद में बुजुर्ग दंपति चेनु घोष और पानबाई घोष की हत्या कर दी गई। पुलिस ने भतीजे समेत छह आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर कुछ को हिरासत में लिया है।

Elderly couple murdered over a property registration dispute; case registered against six individuals
मृतक बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में हुए बुजुर्ग दंपति हत्याकांड में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहा पुराना विवाद दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह सामने आया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार रामनगर गांव में खेत पर रह रहे बुजुर्ग चेनु घोष और उनकी पत्नी पानबाई घोष की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक के भतीजे बीरन घोष पुत्र रतीभान घोष, उसकी पत्नी, पुत्र प्रताप घोष, रामसिंह घोष, अमित घोष तथा एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों और मृतक दंपति के बीच जमीन के सौदे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें:  जन्म के दो दिन बाद मासूम को पत्थरों से बांधकर नदी में फेंका, नदी में तैरता मिला नवजात का शव

बताया जा रहा है कि मृतक दंपति मूल रूप से बछोड़ा गांव के निवासी थे। उन्हें ससुराल पक्ष से रामनगर में जमीन मिली थी, जहां वे निवास कर रहे थे। इसी जमीन को लेकर आरोपियों से करीब पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। आरोप है कि दंपति को पहली किस्त के रूप में 3.87 लाख रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 54 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसके चलते दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद और तनाव बना हुआ था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रजिस्ट्री को लेकर बढ़ा यही विवाद हिंसक हो गया और बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed