पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police arrested a man for brandishing an illegal country-made pistol on social media.

Tikamgarh News: सोशल मीडिया पर कट्टे का शो-ऑफ पड़ा भारी, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 02:58 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 02:58 PM IST
सार

टीकमगढ़ में सोशल मीडिया पर अवैध कट्टे के साथ वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। बड़ागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन
Police arrested a man for brandishing an illegal country-made pistol on social media.
युवक को कट्टे का रौब दिखाना पड़ा महंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध कट्टे के साथ वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोखरा गांव निवासी 28 वर्षीय राममिलन विश्वकर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में युवक अवैध देशी कट्टे का प्रदर्शन करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


एक अवैध देशी कट्टा और कारतूस बरामद
बड़ागांव थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि करने के बाद आरोपी युवक की पहचान की और उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोखरा गांव में दबिश देकर आरोपी राममिलन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और वह इसका उपयोग किस उद्देश्य से कर रहा था। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


ये भी पढ़ें- Ujjain: बड़नगर ब्लास्ट की जांच तेज, एटीएस और फोरेंसिक टीम दिखी एक्शन में; पुष्प वर्षा के लिए बुलाई थी क्रेन

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के माध्यम से पुलिस असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed