पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   relationship broke just before the wedding; the groom went to the police station with a complaint of fraud.

शादी के नाम पर तगड़ा धोखा: सागर में मंडप सजने से पहले कहां गायब हो गई दुल्हन? टेंट भी लग चुका था; अब आगे क्या

Fri, 26 Jun 2026 02:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 02:03 PM IST
सार

एक युवक की शादी की चाहत अधूरी रह गई। टेंट लग चुका था। घर पर मेहमान आ गए थे। सात फेरों की रस्में होने वाली थी लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन गायब हो गई? खुद को ठगी का शिकार बताते हुए दूल्हा बारात ले जाने के बजाय कोतवाली थाने पहुंचा। जानिए ठगी की पूरी कहानी?

विज्ञापन
relationship broke just before the wedding; the groom went to the police station with a complaint of fraud.
सागर: ऐन वक्त पर दुल्हन के मुकर जाने के बाद शादी टूट गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में शादी की खुशियां पल भर में गायब हो गईं। घर में टेंट लग चुका था, मेहमान आ चुके थे और शादी की रस्में भी शुरू हो गई थीं। 22 जून को सात फेरे होने थे और बुधवार को रिसेप्शन की तैयारी थी, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन के मुकर जाने के बाद शादी टूट गई। इसके बाद दूल्हा बारात ले जाने के बजाय अपने परिवार के साथ ठगी की शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंच गया।
विज्ञापन


पहले दिखाया फोटो, फिर बदला नाम
पीड़ित युवक नरेश के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला एजेंट ने उसे एक बेहद सुंदर लड़की की फोटो दिखाई थी। शुरुआत में एजेंट ने लड़की का नाम 'प्रियंका' बताया था। फोटो पसंद आने के बाद शादी की बातचीत आगे बढ़ी और दोनों पक्षों में रिश्ता तय हो गया। हालांकि, बाद में एजेंट ने अचानक लड़की का नाम बदलकर 'पूजा' बता दिया।
विज्ञापन


शादी पक्की करने के नाम पर ली रकम
पीड़ित परिवार ने बताया कि महिला एजेंट ने शादी पक्की करने के नाम पर उनसे पहले 10 हजार रुपए की रसीद कटवाई। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि शादी वाले दिन लड़की को छतरपुर से सागर लाया जाएगा। एजेंट के झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दी-मेहंदी हो चुकी थी, मैरिज गार्डन भी था बुक
घर में शादी का माहौल था। दूल्हे को हल्दी और मेहंदी की रस्में भी पूरी की जा चुकी थीं। बुधवार को होने वाले रिसेप्शन के लिए शहर का एक मैरिज गार्डन तक बुक कर लिया गया था, जिसके लिए एडवांस पेमेंट भी हो चुका था। लेकिन शादी के ठीक 3 से 4 दिन पहले एजेंट ने लड़के वालों को सूचना दी कि प्रियंका उर्फ पूजा अब शादी के लिए तैयार नहीं है और वह सागर नहीं आएगी।


ये भी पढ़ें- Ujjain: मोहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई वैन और धमाके से उड़ाया, वीडियो आने के बाद मचा बवाल, तीन गिरफ्तार

पुलिस जांच में जुटी
अचानक शादी टूटने और दुल्हन के न आने की खबर से दूल्हे के परिवार के होश उड़ गए। समाज में बदनामी और आर्थिक नुकसान झेल रहे पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस एजेंट और लड़की के बारे में जानकारी जुटा रही है ताकि ठगी के इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed