सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two accused arrested in murder case

MP Crime: चाचा की हत्या के दो फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जमीन को लेकर हुई थी दो पक्षों में रॉर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ में जमीन विवाद से जुड़ी हत्या मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 6 दिसंबर 2025 को बकपुरा गांव में मवेशियों को लेकर हुए विवाद के दौरान चार लोगों ने मिलकर उरसाब सिंह पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Two accused arrested in murder case
पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में जमीन संबंधी पुराने विवाद के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 06 दिसंबर 2025 की है, जब फरियादी दलबीर सिंह पुत्र कोमल सिंह सोलंकी (49), निवासी बकपुरा ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि कटरवाला खेत, बगाज माता के पास स्थित बकपुरा के खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान गांव के ही निवासी राघवेन्द्र सिंह सोलंकी, अनिल प्रताप सिंह सोलंकी, अभय प्रताप सिंह सोलंकी और अजय सिंह सोलंकी ने एकजुट होकर उरसाब सिंह पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
Trending Videos


इलाज के दौरान उरसाब सिंह की मौत
मामले में थाना कोतवाली ने अपराध क्रमांक 811/25 दर्ज कर धारा 296A, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। इलाज के दौरान उरसाब सिंह की मौत हो जाने पर इसमें धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल चार विशेष टीमें गठित की गईं
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने तत्काल चार विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया था। टीमों ने मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की सहायता से आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि दिनांक 10 दिसंबर 2025 को दो आरोपी अजय सिंह सोलंकी और अनिल प्रताप सिंह सोलंकी को उत्तर प्रदेश के महरोनी, जिला ललितपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, मार्च 2027 तक लक्ष्य पूरा करने का लक्ष्य

फरार आरोपियों की तलाश जारी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव, थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोष, चौकी प्रभारी खिरिया उपनिरीक्षक अंकित दुबे, चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक चंदन सहित पुलिस टीम के कई आरक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed