सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video of police officer assaulting a minor goes viral; Superintendent of Police suspends him.

Tikamgarh News: नाबालिग युवक से मारपीट करना पड़ा भारी, पुलिस आरक्षक को किया गया निलंबित; जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ में एक पुलिस आरक्षक पर युवक के साथ कथित मारपीट का आरोप लगने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित आरक्षक को निलंबित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

Video of police officer assaulting a minor goes viral; Superintendent of Police suspends him.
आरोपी आरक्षक।
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक द्वारा युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।


जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैंड निवासी इमरान खान ने आरोप लगाया है कि शनिवार देर रात करीब 3 बजे पुलिस आरक्षक अगम दांगी उनके घर के पास पहुंचे। इमरान का कहना है कि आरक्षक ने उन्हें फोन कर घर के बाहर बुलाया और फिर पकड़कर अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। युवक के मुताबिक जब उसने अपनी गिरफ्तारी के संबंध में वारंट या कानूनी प्रक्रिया की जानकारी मांगी तो आरक्षक नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया
रविवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें आरक्षक को युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आरक्षक युवक को पकड़कर ले जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

पीड़ित इमरान खान का आरोप है कि उसके साथ बिना किसी स्पष्ट कारण के अभद्र व्यवहार किया गया।

ये भी पढ़ें- महाकाल मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुष्पा लुक में युवक पहुंचा, सुरक्षाकर्मियों संग ली सेल्फी; वीडियो बनवाया

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया
घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि पुलिस को कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करनी चाहिए और किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रथम दृष्टया वीडियो के आधार पर संबंधित आरक्षक अगम दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तथ्यों की पड़ताल कर रही है। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जांच के निष्पक्ष परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed