MP: टीकमगढ़ के दिगौड़ा में बारूद का भीषण विस्फोट, धमाके से कांपा पूरा गांव; दो युवक गंभीर हालत में झांसी रेफर
टीकमगढ़ के दिगौड़ा गांव में बारूद से भरे मकान में वेल्डिंग की चिंगारी से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
टीकमगढ़ के दिगौड़ा गांव में बारूद से भरे मकान में वेल्डिंग की चिंगारी से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के बीच स्थित एक मकान में रखे बारूद में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज पूरे गांव समेत आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। घटना के समय गांव में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था, जिससे बाजार में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार, किले के पास रहने वाले गजेंद्र के मकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग की चिंगारी घर में रखे बारूद से भरे ड्रम तक पहुंच गई, जिससे भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में गजेंद्र का छोटा भाई जितेंद्र और वेल्डिंग का काम कर रहा रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के बाद मकान में आग भी लग गई, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस, प्रभारी तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पढ़ें: चार महीने से बेटी गायब, न्याय नहीं मिला तो अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया बाप; रो रोकर सुनाई कहानी
घटना के बाद दिगौड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले ही पुलिस ने इसी मकान पर छापा मारकर कार्रवाई की थी और केवल 3 हजार रुपए के पटाखे बरामद होना बताया था। जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मकान में बड़े पैमाने पर पटाखे बनाने का काम किया जाता था और वहां भारी मात्रा में बारूद रखा हुआ था।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस पहले की कार्रवाई में सख्ती बरतती, तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X