फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Truck and bus collide in Barwani one passenger dead and 10 injured

MP News: बड़वानी में ट्रक और बस की टक्कर, एक यात्री की मौत, 10 घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 21 Feb 2024 09:19 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 21 Feb 2024 09:19 AM IST
सार

हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। इनमें से चार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। वहीं, हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Truck and bus collide in Barwani one passenger dead and 10 injured
बस और ट्रक की टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल थाना क्षेत्र में देर रात निजी यात्री बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। सामान्य घायलों का इलाज पानसेमल के अस्पताल में चल रहा है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजमंदिर ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP10P1809 देर शाम इंदौर से खेतिया जाने को निकली थी। रास्ते में पहले एक बाइक की ट्रक से टक्कर हुई और फिर पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई।  हादसा देर रात बड़वानी के पानसेमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दोंदवाड़ा और मोयदा के बीच हुआ। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार और अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और पानसेमल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को पानसेमल अस्पताल पहुंचाया गया।  
विज्ञापन


हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। इनमें से चार गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। वहीं, हादसे में 28 वर्षीय युवक सुनील पिता दूर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक श्याम राव बर्डे सहित नगर परिषद के अध्यक्ष और पानसेमल क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि पानसेमल अस्पताल में पहुंचे, और घायलों की मदद की। पानसेमल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

बस में सफर कर रहीं घायल सलोनी राणा ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से चल रही थी, इस दौरान अचानक से ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। लेकिन, बस ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed