सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain-mahakal-excavation-ancient-shivling-found-simhastha-preparation

Ujjain Mahakal News: खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, श्रद्धालुओं में उत्साह; निर्माण कार्य रोका गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र में खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिलने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच हुए इस घटनाक्रम को आस्था से जोड़ा जा रहा है।

ujjain-mahakal-excavation-ancient-shivling-found-simhastha-preparation
खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिप्रा के तट पर बसी बाबा महाकालेश्वर मंदिर की नगरी में अब एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया है। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के तहत मंदिर क्षेत्र में टनल निर्माण के लिए खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान भूमि के गर्भ से एक प्राचीन और अत्यंत भव्य शिवलिंग मिला है। जैसे ही मिट्टी के भीतर से यह दिव्य विग्रह बाहर आया, पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा।

Trending Videos

बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण प्रतिमा नहीं, बल्कि एक ही पत्थर से निर्मित विशाल शिवलिंग है। जानकारों के अनुसार, संभव है कि आक्रांताओं के समय या कालांतर में जो मंदिर और अवशेष भूमि में दब गए थे, वे अब पुनः सामने आ रहे हैं। अवंतिका नगरी के बारे में प्रचलित कहावत यहां एक बोरी चावल खत्म हो सकते हैं, लेकिन शिवलिंगों की गिनती अधूरी रह जाती है। एक बार फिर चरितार्थ होती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए खर्च हो रहा पेट्रोल, गाड़ियों से तीन-चार किमी दूर से ढोना मजबूरी

पुरातत्व विभाग को सूचना दी गई
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस प्रकार शिवलिंग का प्रकट होना श्रद्धालुओं के लिए किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे और दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निर्माण कार्य रोक दिया है और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है, ताकि शिवलिंग की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का सटीक आकलन किया जा सके। श्रद्धालु इस दिव्य शिवलिंग के दर्शन और स्पर्श को अपने जीवन का सौभाग्य मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed