सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp-weather-update-storm-rain-alert-17-districts-temperature-drop

MP Rain Alert Districts: प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी पर लगा ब्रेक, 17 जिलों में अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Fri, 01 May 2026 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते मौसम में बदलाव आया है। कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली है, जबकि 17 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें आने वाले दिनों में प्रदेश के किस हिस्से का कैसा रह सकता है मौसम?

mp-weather-update-storm-rain-alert-17-districts-temperature-drop
तेज हवा के साथ अचानक मौसम में बदलाव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिन प्रदेश की राजधानी सहित 15 जिलों में तेज हवाएं चलीं। गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को राहत का अहसास हुआ।

Trending Videos

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के 17 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस सिस्टम के प्रभाव से आने वाले दिनों में गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है। यह सिस्टम अगले चार दिनों तक सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार टीकमगढ़, छतरपुर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यहां रहेगा गर्मी का असर
मौसम में बदलाव के बावजूद प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है। इनमें खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। यहां शाम तक तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।


ये भी पढ़ें- Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए खर्च हो रहा पेट्रोल, गाड़ियों से तीन-चार किमी दूर से ढोना मजबूरी

गुरुवार को इन क्षेत्रों में हुई बारिश
बीते दिन विंध्य, बुंदेलखंड और चंबल संभाग के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रभाव डालेगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed