{"_id":"69f42bb3cfe8df6282007c5a","slug":"mp-news-complaint-against-bjp-mla-mahila-congress-delegation-submits-memorandum-to-governor-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत, महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत, महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 01 May 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
आलोट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय पर लगे आरोपों को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। महिला कांग्रेस ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिकायत कर जांच की मांग की है, जबकि विधायक ने आरोपों को झूठा बताकर मानहानि केस की चेतावनी दी है।
महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया और भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आलोट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय पर एक महिला द्वारा शोषण, उत्पीड़न और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने सीधे राज्यपाल मंगुभाई पटेल से हस्तक्षेप की मांग की है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें- MP Rain Alert Districts: प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश के बाद गर्मी पर लगा ब्रेक, 17 जिलों में अलर्ट जारी
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि पीड़ित महिला ने अपने आरोपों से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं, जिसके आधार पर निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य वृद्ध महिला के घर पर भी विधायक ने कब्जा किया है। महिला कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विधायक के खिलाफ पहले से गंभीर प्रकृति के मामले दर्ज हैं। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने और उनकी विधायकी समाप्त करने की मांग की।
ये भी पढ़ें- MP News: विदाई को बनाया यादगार, जिला पंचायत CEO इच्छित गढ़पाले ने खुद ड्राइव कर कर्मचारी को घर छोड़ा
आरोप निराधार, मानहानि का केस करेंगे
भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक सुनियोजित साजिश बताया है। उनका कहना है कि आरोप पूरी तरह तथ्यहीन, असत्य और आधारहीन हैं। विधायक ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी ऐसी 70 वर्षीय महिला को नहीं जानते, जिनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय संबंधित पक्ष को ठोस प्रमाण और तथ्य सामने रखने चाहिए। मालवीय ने रीना बोरासी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि वे इस मामले में आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X