सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Baba Mahakal decorated with Sun and Moon in Bhasma Aarti, decorated with worship materials

Ujjain News: भस्म आरती में सूर्य, चंद्रमा के साथ सजे बाबा महाकाल, पूजन सामग्री से हुआ अलौकिक शृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
सार

अश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का अलौकिक शृंगार हुआ। इस दौरान बाबा महाकाल के शीश पर सूर्य-चंद्रमा बनाए गए और फूलों की माला से बाबा का शृंगार किया गया।

Ujjain News: Baba Mahakal decorated with Sun and Moon in Bhasma Aarti, decorated with worship materials
बाबा महाकाल की भस्म आरती और रजत पालकी में सवार होकर निकली मां उमा
विज्ञापन

विस्तार

आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के शीश पर सूर्य और चंद्रमा बनाए गए और फूलों की माला से शृंगार किया गया, जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे, जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
Trending Videos


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी की नवरात्रि के तीसरे दिन पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद सबसे पहले भगवान का स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का माता स्वरूप में भव्य शृंगार किया गया। आज के इस अलौकिक शृंगार को जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से शृंगार किया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।

राजसी ठाट-बाट से निकाली उमा माता की सवारी

श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा सांझी महोत्सव में भगवान श्री महाकालेश्वर की भांति वर्ष में एक बार निकलने वाली श्री उमा माता की सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से राजसी ठाट-बाट से निकाली गई। पंच दिवसीय उमा सांझी महोत्सव के पश्चात चन्द्र दर्शन के लिए परंपरानुसार उमा माता जी की सवारी नगर भ्रमण पर निकली। सवारी के पूर्व सभा मंडप में पूजन पश्चात श्री उमा माता की पालकी को नगर भ्रमण की ओर रवाना किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर मध्यप्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा श्री उमा माता को सलामी देने के बाद पालकी ने नगर भ्रमण की ओर प्रस्थान किया। मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजित भगवान श्री उमा माता के दर्शनों का लाभ लिया। पालकी में श्री उमा माता की रजत की प्रतिमा व डोल रथ गरूड़ पर माताजी (पीतल की प्रतिमा) तथा भगवान श्री महेश विराजित होकर निकले। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर श्री महाकाल चौराहा, महाकाल घाटी, तोपखाना, दौलतगंज चौराहा, नई सड़क, कंठाल, सराफा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कार्तिक चौक एवं मोढ़ की धर्मशाला, रामानुज कोट होते हुए क्षिप्रा तट पर पहुंची। यहां जवारे व संजा विसर्जन एवं पूजन के पश्चात सवारी कहारवाड़ी, बक्षी बाजार एवं महाकाल रोड होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर वापस आई।

बाबा महाकाल की भस्म आरती और रजत पालकी में सवार होकर निकली मां उमा

बाबा महाकाल की भस्म आरती और रजत पालकी में सवार होकर निकली मां उमा

 

बाबा महाकाल की भस्म आरती और रजत पालकी में सवार होकर निकली मां उमा

बाबा महाकाल की भस्म आरती और रजत पालकी में सवार होकर निकली मां उमा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed