फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bullet Ride, Handmade Jalebi & Chai: CM Mohan Yadav's Simple Style Wins Hearts In Ujjain

Ujjain News: बुलेट की सवारी, हाथ से बनाई जलेबी और चाय की चुस्की, उज्जैन में नजर आया CM मोहन यादव का अलग अंदाज

Fri, 10 Jul 2026 10:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

उज्जैन दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुलेट से शहर भ्रमण कर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने निकले। उन्होंने फ्रीगंज ब्रिज का निरीक्षण किया, कंठाल तक पैदल जनता से संवाद किया और रेस्टोरेंट में जलेबी भी बनाई। अधिकारियों को विकास कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Bullet Ride, Handmade Jalebi & Chai: CM Mohan Yadav's Simple Style Wins Hearts In Ujjain
CM ने की बुलेट की सवारी, हाथ से बनाई जलेबी और चाय की चुस्की ली

विस्तार

मुख्यमंत्री का काफिला नहीं, बुलेट की गर्जना। प्रोटोकॉल नहीं, जनता से सीधा संवाद। शुक्रवार को धर्मनगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अंदाज एक बार फिर सबका दिल जीत गया। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा लेने आए सीएम सर्किट हाउस से सीधे बुलेट पर सवार होकर उज्जैन की गलियों में उतर गए। न कोई सायरन, न लंबा काफिला। बस जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ वह आम लोगों के बीच पहुंचे।

विज्ञापन


बुलेट पर सवार होकर सीएम सबसे पहले फ्रीगंज ब्रिज पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रिज की डिजाइन देखी और निर्माण कार्य की बारीकियों को परखा। इसके बाद कोयला फाटक से कंठाल तक का रास्ता उन्होंने पैदल ही तय किया। इस दौरान वे जगह-जगह रुके। दुकानदारों से बात की, राहगीरों का हालचाल पूछा और सिंहस्थ को लेकर फीडबैक लिया। जहां-जहां से सीएम गुजरे, वहां पुष्प वर्षा हुई। लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP के पूर्व MLA राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सजा पर रोक की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रमण का सबसे भावुक पल आया कंठाल चौराहे पर यहां प्रसिद्ध खंडेलवाल रेस्टोरेंट पहुंचकर सीएम ने सिर्फ चाय ही नहीं पी, बल्कि खुद कढ़ाई के सामने खड़े होकर गर्मागर्म जलेबियां भी बनाईं। पुराने साथियों से मिलते ही मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल भूल गए। गले मिले, पुरानी बातें कीं। जैसे कोई दोस्त बरसों बाद अपने मोहल्ले में लौटा हो सीएम ने कहा, उज्जैन मेरी माटी है। सिंहस्थ 2028 को भव्य बनाने के लिए यहां हो रहे चौड़ीकरण और विकास कार्यों को जमीन पर उतरकर देखना जरूरी था। जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

सिंहस्थ 2028 के लिए कमर कसी
निरीक्षण के दौरान सीएम ने सड़क चौड़ीकरण की गति और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए अभी से काम युद्धस्तर पर हो।

CM ने की बुलेट की सवारी, हाथ से बनाई जलेबी और चाय की चुस्की ली

सीएम ने चाय का मजा लिया। 
 

CM ने की बुलेट की सवारी, हाथ से बनाई जलेबी और चाय की चुस्की ली

बुलेट पर घूमते दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव। 
 

CM ने की बुलेट की सवारी, हाथ से बनाई जलेबी और चाय की चुस्की ली

लोगों से दोस्तों की तरह मिले सीएम यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed