{"_id":"6a5102539414fa50100bbf62","slug":"cm-mohan-yadav-lays-foundation-for-rs-5017-cr-ujjain-jawra-highway-inaugurates-kendriya-vidyalaya-in-nagda-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4487391-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: नागदा को सीएम की दो बड़ी सौगात, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन, केंद्रीय विद्यालय भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: नागदा को सीएम की दो बड़ी सौगात, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन, केंद्रीय विद्यालय भी शुरू
Fri, 10 Jul 2026 11:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागदा
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:28 PM IST
सार
नागदा को शुक्रवार को सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन करने के साथ ही केंद्रीय विद्यालय का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नागदा में विकास से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बहुप्रतीक्षित उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमिपूजन किया और नागदा केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन
नागदा स्थित श्री ऋणमुक्तेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हाईवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों के विकास की नई आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इससे यातायात सुगम होगा, उद्योगों को गति मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित किया जाने वाला यह 98.730 किलोमीटर लंबा चार लेन ग्रीनफील्ड हाईवे उज्जैन जिले के ग्राम मंगरोला से शुरू होकर दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे को जोड़ते हुए रतलाम जिले के जावरा में होटल जोयो के पास समाप्त होगा। हाईवे का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत एमकेसी इंफ्रा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक तेजबहादुर चौहान, चिंतामणि मालवीय, जितेंद्र पंड्या, सतीश मालवीय तथा MPRDC के प्रबंध संचालक भारत यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नागदा को मिला केंद्रीय विद्यालय
हाईवे के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने नागदा केंद्रीय विद्यालय का भी उद्घाटन किया। प्रथम चरण में कक्षा 1 से 5 तक कुल 200 विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। प्रत्येक कक्षा में 40 सीटें होंगी, जिनमें 25 प्रतिशत सीटें आरटीई के तहत आरक्षित रहेंगी। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 3 अगस्त 2026 से नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, नवाचार और राष्ट्रीय मूल्यों के विकास का माध्यम भी है। इससे स्थानांतरण वाले परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सकेगी। विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, महापौर मुकेश टटवाल, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
परियोजना की प्रमुख बातें
- परियोजना लागत: 5,017 करोड़
- निर्माण मॉडल: हाइब्रिड एन्युटी मॉडल
- लाभार्थी जिले: उज्जैन और रतलाम
- बेहतर कनेक्टिविटी: दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और एक्सप्रेस वे से सीधा जुड़ाव
- सिंहस्थ 2028: श्रद्धालुओं के आवागमन को मिलेगी बड़ी सुविधा
- आर्थिक लाभ: लॉजिस्टिक्स, उद्योग और कृषि आधारित गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
