सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   DGPI Relative Claimed, Swindled ₹25 Lakh for Fake Job Placements; Victims Threatened with

MP: पुलिस में नौकरी के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी, ठग ने खुद को डीजीपी का रिश्तेदार बताकर 10 लोगों को फंसाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में खुद को डीजीपी का रिश्तेदार बताकर पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने 10 लोगों से लाखों रुपये लेकर नौकरी लगाने का झांसा दिया, लेकिन किसी को भी नौकरी नहीं मिली।

DGPI Relative Claimed, Swindled ₹25 Lakh for Fake Job Placements; Victims Threatened with
नौकरी लगाने के नाम पर हुई ठगी।
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में खुद को डीजीपी का रिश्तेदार बताकर पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ताओं ने एसपी कार्यालय उज्जैन में आवेदन देकर आरोप लगाया कि झारखेड़ी निवासी बालूसिंह पिता भेरूलाल वाड़िया ने पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठग लिए। आरोपी खुद को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना का रिश्तेदार बताता था और पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार आरोपी ने अलग-अलग 10 लोगों से तीन से चार लाख रुपये लेकर करीब 25 लाख रुपये वसूल किए, लेकिन किसी की भी नौकरी नहीं लगवाई। जब पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

इन लोगों से हुई ठगी
एसडीओपी जेंडर लिंगजेरपा ने बताया कि किसी ने जमीन गिरवी रखकर तो किसी ने अपनी जमा पूंजी देकर आरोपी को रुपये दिए थे। शिकायतकर्ताओं में जितेंद्र पिता रणजीत, फतेसिंह पिता अंबाराम, बलराम पिता रमेश, रमेश बोड़ाना, विकास पिता अंतरसिंह, विक्रम पिता रमेश, मुकेश पिता रामेश, लालूबाई पति स्वर्गीय अनिल, कमलाबाई पति स्वर्गीय सत्यनारायण निवासी उज्जैन तथा हेमंत पिता रणजीत और विकास यादव पिता वासुदेव निवासी देवास शामिल हैं।


ये भी पढ़ें- Indore News: मालवा-निमाड़ के पर्यटन स्थलों की बदलेगी किस्मत, सिंहस्थ से पहले होंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्य

पूछने पर आरोपी टालमटोल करता रहा था
पुलिस ने बालूसिंह के खिलाफ 25 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि पीड़ितों ने करीब तीन साल पहले आरोपी को रुपये दिए थे। नौकरी के बारे में बार-बार पूछने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अब तक किसी की भी नौकरी नहीं लगवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed