सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dispute between traders escalated fight, resulting death one person; case murder has been registered.

Crime News: उज्जैन में व्यापारिक रंजिश ने ली जान, लात-घूंसों से पीटकर व्यापारी की हत्या; आरोपी हुआ फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़नगर में अनाज खरीद को लेकर दो व्यापारियों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोपियों ने 65 वर्षीय राजेंद्र लोडा की लात-घूंसे से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

dispute between traders escalated fight, resulting death one person; case murder has been registered.
राजेन्द्र, मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन के बड़नगर तहसील में अनाज व्यापारियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 65 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

टीआई अशोक कुमार पाटीदार के अनुसार, मृतक राजेंद्र कुमार उर्फ राजू (65) पिता सौभागमल लोडा, व्यास कॉलोनी निवासी थे और तुलसी वेयरहाउस के पास अनाज खरीदने का व्यवसाय करते थे। उनकी दुकान के पास ही नीलेश शाह (निवासी सदर) और आदर्श शाह (निवासी ग्राम पलदूना, इंगोरिया) की भी दुकानें संचालित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे एक ग्राहक से अनाज खरीदने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि नीलेश शाह और आदर्श शाह ने राजेंद्र कुमार के साथ लात-घूंसे से मारपीट की, जिससे उनकी छाती में गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही गिर पड़े।


पढे़ं: एमपी में 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट होगा स्थापित, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल गुप्ता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों ही क्षेत्र के संपन्न और प्रतिष्ठित परिवारों से संबंध रखते हैं, जिससे मामला संवेदनशील हो गया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए उज्जैन से डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed