सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Migratory birds flock to local waterbodies; Asian Waterbird Census records 67 species

Ujjain News: उज्जैन के जलाशयों में दिखे विदेशी मेहमान, एशियन वॉटर बर्ड सेंसस में दर्ज हुईं 67 प्रजातियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार

इन दिनों विदेशी पक्षियों ने उज्जैन में अपना डेरा जमाया हुआ है। जिले के विभिन्न तालाबों और जलाशयों में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार कुल 67 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गईं।

Ujjain News: Migratory birds flock to local waterbodies; Asian Waterbird Census records 67 species
एशियन वॉटर बर्ड सेंसस में 67 प्रजातियां दर्ज
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

एशियन वॉटर बर्ड सेंसस 2026 के अंतर्गत उज्जैन के तालाबों में 67 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गईं। इस प्रकार श्री महाकाल की नगरी अवंतिका में विदेशी पक्षियों का डेरा जम गया है। 
Trending Videos


जिला वनमण्डल अधिकारी अनुराग तिवारी ने जानकारी दी कि यह उज्जैन के जैव विविधता के इतिहास का एक स्वर्णिम पल है। जानकारी अनुसार एशियन वॉटर बर्ड सेंसस 2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न तालाबों और जलाशयों में पक्षी सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वे में कुल 67 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गईं। यह सर्वे 17 बर्ड वॉचर्स की टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने अलग-अलग स्थानों उंडासा तालाब ,सिलारखेड़ी तालाब, उज्जैन रोड क्षेत्र, गोगापुर क्षेत्र, पुरुषोत्तम सागर तालाब में गणना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhopal News: गोमांस निकला जब्त किया गया 26 टन मांस, हिंदू संगठनों ने नगर निगम और स्लॉटर हाउस पर उठाए सवाल

सर्वे के दौरान देखे गए प्रमुख पक्षियों में ब्लैक-विंग्ड स्टिल्ट, लेसर व्हिस्लिंग डक, लिटिल स्विफ्ट, इंडियन स्पॉट-बिल्ड डक, सारस क्रेन, पाइड बुशचैट, सिट्रीन वैगटेल, व्हाइट वैगटेल, लिटिल रिंग्ड प्लोवर, नॉर्दर्न शोवेलर, कॉमन सैंडपाइपर, वुड सैंडपाइपर, रूफस-टेल्ड लार्क, प्लेन प्रिनिया, प्साइबेरियन स्टोनचैट, ग्रे वैगटेल, यूरेशियन कूट, मोहन ग्रेन्स (मूरहेन) शामिल रहे। विशेषज्ञों के अनुसार सर्वे के दिनों में कोहरे की स्थिति के बावजूद जिले में दर्ज की गई यह संख्या क्षेत्र की समृद्ध पक्षी जैव विविधता को दर्शाती है और संरक्षण प्रयासों के लिए उत्साहजनक संकेत है।
 

एशियन वॉटर बर्ड सेंसस में 67 प्रजातियां दर्ज

 

तालाबों मे 67 पक्षी आए

एशियन वॉटर बर्ड सेंसस में 67 प्रजातियां दर्ज

 

तालाबों मे 67 पक्षी आए

एशियन वॉटर बर्ड सेंसस में 67 प्रजातियां दर्ज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed