सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jealous Rage: Girlfriend Slits Wife’s Throat Outside Police Station, Toddler Hurt

उज्जैन में इश्क का खूनी खेल: थाने के सामने गर्लफ्रेंड ने प्रेमी की पत्नी का रेता गला, 18 माह की बच्ची को पटका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवती ने थाने के बाहर ही अपने बॉयफ्रेंड की पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Jealous Rage: Girlfriend Slits Wife’s Throat Outside Police Station, Toddler Hurt
घायल महिला का उपचार जारी।
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में अवैध संबंधों के विवाद ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया। पवासा थाना क्षेत्र में एक युवती ने सरेराह थाने के बाहर अपने बॉयफ्रेंड की पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके गले में 12 टांके आए हैं।




पुलिस के अनुसार, बजरंग नगर निवासी शुभम प्रजापत शादीशुदा होने के बावजूद एक अन्य युवती के साथ प्रेम संबंध में था। आरोप है कि पिछले कुछ समय से वह युवती शुभम और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। परिजनों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता ही गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उस समय और गंभीर हो गया जब आरोपी युवती शुभम के घर पहुंच गई। वहां विवाद और हाथापाई के दौरान उसने शुभम की 18 महीने की पोती को भी धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे परेशान होकर पूरा परिवार शिकायत करने पवासा थाने पहुंचा।

विज्ञापन

महिला की हालत गंभीर
लेकिन आरोपी युवती का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। थाने के ठीक सामने ही उसने शुभम की पत्नी पर ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत डायल 112 की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के गले पर गहरे घाव आए हैं और उसे करीब 12 टांके लगे हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


ये भी पढ़ें- Bhopal: मोबाइल फोन से संदिग्ध फाइलों को भेजा था पाकिस्तान, आधी रात आरोपी को एटीएस ने उठाया; लिया रिमांड पर

यह हुई कार्रवाई
पवासा थाना पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। थाने के सामने दिनदहाड़े हुए इस हमले ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed