सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Know what special Mahashivratri Mahakaleshwar Temple

MP: श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर खास तैयारी, 44 घंटे अखंड दर्शन; शिव नवरात्रि में अलौकिक अनुष्ठान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन कृष्ण पंचमी से श्रद्धा और भव्य धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस उत्सव में विशेष पूजा-अर्चना, महाअभिषेक, सेहरा दर्शन और वर्ष में एक बार होने वाली दिन की भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा।

Know what special Mahashivratri Mahakaleshwar Temple
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सनातन धर्म परंपरा में जैसे शक्ति उपासना के लिए देवी मंदिरों में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, उसी तरह विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि विशेष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में श्री महाकालेश्वर एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां शिव नवरात्रि का विधिवत आयोजन होता है।

Trending Videos

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि का शुभारंभ फाल्गुन कृष्ण पंचमी, 6 फरवरी से हो चुका है, जो महाशिवरात्रि महापर्व के अगले दिन तक चलेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए भगवान महाकालेश्वर के पट लगभग 44 घंटे तक दर्शनार्थ खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के मंगल पट भस्म आरती के लिए खोले जाएंगे। भस्म आरती के पश्चात प्रातः 7:30 से 8:15 बजे तक दध्योदक आरती, 10:30 से 11:15 बजे तक भोग आरती संपन्न होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे उज्जैन तहसील की ओर से पूजन-अभिषेक किया जाएगा।

सायं 4 बजे होल्कर एवं सिंधिया स्टेट की ओर से पूजन होगा। सायंकाल पंचामृत पूजन के उपरांत भगवान को नित्य संध्या आरती की तरह गर्म मीठे दूध का भोग अर्पित किया जाएगा।

महाशिवरात्रि की रात्रि में महाअभिषेक
15 फरवरी की रात्रि 11 बजे से संपूर्ण रात्रि और प्रातः 6 बजे तक भगवान श्री महाकालेश्वर का विशेष महाअभिषेक पूजन होगा। इस दौरान 11 ब्राह्मणों द्वारा एकादश रुद्रपाठ एवं विभिन्न वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक किया जाएगा।

अभिषेक में भस्म लेपन, पंच फलों के रस, पंचामृत (101 लीटर दूध, 31 किलो दही, 21 किलो खांडसारी, 21 किलो शहद, 15 किलो घी), गंगाजल, गुलाब जल, भांग तथा केसर मिश्रित दूध का प्रयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- MP: शहडोल में दो बाघों की संदिग्ध मौत, वन विभाग की सख्त कार्रवाई सात आरोपी रिमांड पर; दो अधिकारी निलंबित

सप्तधान्य मुखारविंद और दिन में भस्म आरती
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, 16 फरवरी 2026 सोमवार को अभिषेक के बाद भगवान श्री महाकालेश्वर को नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे और सप्तधान्य का मुखारविंद सजाया जाएगा। सप्तधान्य में चावल, खड़ा मूंग, तिल, गेहूं, जौ, साल और खड़ा उड़द अर्पित किए जाएंगे।

इसके बाद भगवान का भव्य श्रृंगार कर पुष्प मुकुट (सेहरा), चंद्र मुकुट, छत्र, त्रिपुंड एवं अन्य आभूषण धारण कराए जाएंगे। सेहरा आरती के दौरान भगवान को चांदी का सिक्का, बिल्वपत्र तथा विविध मिष्ठान्न, फल और पंचमेवा का भोग अर्पित किया जाएगा।

वर्ष में एक बार दिन की भस्म आरती
16 फरवरी को प्रातः सेहरा दर्शन के पश्चात वर्ष में एक बार होने वाली विशेष भस्म आरती दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। इसके बाद भोग आरती के साथ शिव नवरात्रि का पारणा किया जाएगा। सायंकाल पूजन, संध्या आरती और शयन आरती के पश्चात भगवान श्री महाकालेश्वर के पट मंगल होंगे। शिव नवरात्रि के इस दिव्य आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed