सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Film actress Jacqueline reached the door of Baba Mahakal, said - Jai Shri Mahakal

Ujjain: महाशिवरात्रि महोत्सव के बीच बाबा महाकाल के दर पर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, सफेद परिधान में आईं नजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Ujjain: अभिनेत्री जैकलीन भारतीय परिधान सफेद रंग के सलवार सूट में नजर आईं, जहां उन्होंने माथे पर पल्लू भी ले रखा था। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद जय श्री महाकाल का उद्घोष करते हुए नंदी जी का कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

Film actress Jacqueline reached the door of Baba Mahakal, said - Jai Shri Mahakal
अभिनेत्री जैकलीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन देश-विदेश की नामचीन हस्तियां बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। रविवार सुबह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एकता कपूर के दर्शन के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज भी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने नंदी हॉल से भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान वह सफेद रंग के भारतीय परिधान (सलवार सूट) में नजर आईं और सिर पर पल्लू भी रखा हुआ था। दर्शन उपरांत अभिनेत्री ने “जय श्री महाकाल” का उद्घोष करते हुए नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मारपीट मामले में सियासी रंग, जीतू पटवारी के पोस्ट पर उठा विवाद, भाजपा नेता वाले सवाल पर क्या सामने आया?

जानिए कौन हैं जैकलीन फर्नांडीस
जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंकाई मूल की भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो हिंदी फिल्मों में सक्रिय हैं। वह वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं। वर्ष 2010 में फिल्म अलादीन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का आईफा और स्टारडस्ट पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2009 में फिल्म अलादीन से की थी। इसके बाद उन्होंने किक (2014), रॉय सहित कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। जैकलीन, निर्देशक डेविड धवन की फिल्म जुड़वा-2 में अभिनेता वरुण धवन के साथ भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed