फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naag Panchami 2022: नागचंद्रेश्वर मंदिर खुला, अब मंगलवार रात 12 बजे एक साल के लिए बंद होंगे पट

Tue, 02 Aug 2022 11:10 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 02 Aug 2022 11:10 AM IST
सार

साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर के गेट ठीक 12 बजे खोल दिए गए। कलेक्टर की मौजूदगी में पूजा करवाई गई, अब मंगलवार रात 12 बजे तक भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे। उसके बाद अगली नागपंचमी तक मंदिर के गेट बंद कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Naag Panchami 2022: Nag temple of Ujjain will open for one day at 12 o'clock on Monday night
महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत संत श्री विनीत गिरी महाराज ने किए दर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। भक्तों को दर्शन सुलभ हों, प्रशासन ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। इस बार भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैदल पुल के माध्यम से दर्शन करवाए जा रहे हैं। इसके पहले तक अस्थायी सीढ़ियां बनाकर दर्शन कराए जाते थे। इस पैदल पुल को केंद्रीय भवन अनुसंधान रूड़की और लोक निर्माण विभाग की ओर से भी पास कर दिया गया है। 




बता दें, कि इस बार नागपंचमी का दिन उज्जैन में खास रहता है। महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर भगवान नागचंद्रेश्वर का मंदिर है, जो सालभर में एक दिन सिर्फ नागपंचमी पर ही खुलता है। 24 घंटे भक्तों के लिए मंदिर खुला रहता है। इस दिन नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।



सोमवार रात 12 बजे मंदिर के गेट खोले गए।  महानिर्वाणी अखाड़े के गादीपति महंत विनीत गिरी महाराज के सान्निध्य में कलेक्टर आशीष सिंह की मौजूदगी में पूजा हुई। फिर भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर खोल दिया गया। मंगलवार रात 12 बजे पूजन के बाद फिर एक साल के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
 
Naag Panchami 2022: Nag temple of Ujjain will open for one day at 12 o'clock on Monday night
नागचंद्रेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दर्शन शुरू हो चुके हैं। - फोटो : महाकालेश्वर मंदिर समिति

सोमवार को सावन की तीसरी सवारी होने की वजह से भक्तों को रात आठ बजे बाद कतार में लगने दिया गया। हरसिद्धि चौराहा से दर्शनार्थियों की तीन कतार बनाई गई है। एक कतार सामान्य दर्शनार्थी के लिए होगी। दूसरी कतार में लगकर शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थी लगेंगे। तीसरी कतार दर्शन के बाद मंदिर से बाहर आने वाले दर्शनार्थियों की रहेगी।

Naag Panchami 2022: Nag temple of Ujjain will open for one day at 12 o'clock on Monday night
नागचंद्रेश्वर मंदिर, उज्जैन। - फोटो : Amar Ujala

बताया गया कि नागपंचमी पर अखाड़े की परंपरा अनुसार भगवान नागदेवता की त्रिकाल पूजा होती है। पहली पूजा सोमवार रात 12 बजे हुई, जो महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा करवाई गई। मंगलवार दोपहर 12 बजे दूसरी पूजा होगी, जिसमें शासन का सहयोग रहेगा। सोमवार शाम भगवान महाकाल की संध्या आरती के बाद तीसरी पूजा होगी। इसे मंदिर प्रबंध समिति करवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naag Panchami 2022: Nag temple of Ujjain will open for one day at 12 o'clock on Monday night
नागचंद्रेश्वर मंदिर, उज्जैन। - फोटो : Amar Ujala

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक मंदिर परिसर स्थित श्री विट्ठल पंढरीनाथ मंदिर से श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर की छत तक पुल बनाया गया है। इसकी लंबाई लगभग 91 फीट है तथा 10 फीट चौड़ाई रखी गई है। पुल अस्थायी है, जिसे दर्शन व्यवस्था के बाद हटा लिया जाएगा। इसे मजबूती देने के लिए पांच खंभों का सहारा लिया गया है। इसकी लागत करीब एक करोड़ रुपये तक आई है, जिसे मंदिर समिति ने एक दानदाता के सहयोग से बनवाया गया है। कंपनी ने 25 दिन में इसे तैयार कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed