सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   New twist in Tower Chowk bomb threat case: Reporter receives another message from Pakistani number

Ujjain: उज्जैन में फिर सक्रिय हुआ बम धमकी देने वाला, युवक को पाकिस्तानी नंबर से मिली चेतावनी; क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी देने में इस्तेमाल हुए कथित पाकिस्तानी नंबर से एक युवक को व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

New twist in Tower Chowk bomb threat case: Reporter receives another message from Pakistani number
धमकी मिलने के दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

13 जून की रात करीब 11:28 बजे उज्जैन के एक युवक के व्हाट्सएप पर मैसेज आया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह मैसेज कथित तौर पर उसी पाकिस्तानी नंबर से भेजा गया, जिससे पहले उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मैसेज में लिखा था, "तुमने मेरी झूठी न्यूज क्यों डाली है?" इसके बाद खबर नहीं हटाने पर चेतावनी देते हुए कहा गया, "केस पाकिस्तान में करूंगा और एक्शन इंडिया में होगा।" बम धमकी के बाद अब युवक को भेजा गया यह संदेश कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह सिर्फ डराने की कोशिश है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है? फिलहाल पूरा मामला जांच का विषय है, लेकिन धमकी देने वाले की लगातार सक्रियता ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

पढ़ें: भांजा दामाद संग रह रही महिला का खून से लथपथ शव मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप; सुसाइड नोट में ये लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन


यह की गई शिकायत
उज्जैन के टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद एक युवक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला। युवक ने थाना राघवी में आवेदन देकर बताया कि उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर टावर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 13 जून 2026 की रात 11:28 बजे उसके व्हाट्सएप पर +923456663253 नंबर से मैसेज आया। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उसने बताया कि धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट उसके पास मौजूद हैं, जिन्हें जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा। मामले में राघवी थाना पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed