{"_id":"69ce90ad402e24e6fc0866d0","slug":"police-had-gone-remove-encroachment-team-attacked-with-stones-know-what-whole-matter-is-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4120234-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjjain: राजस्व टीम के साथ की बदसलूकी और धक्का-मुक्की, पुलिस ने दिखाई सख्ती; इन अतिक्रमणकारियों को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjjain: राजस्व टीम के साथ की बदसलूकी और धक्का-मुक्की, पुलिस ने दिखाई सख्ती; इन अतिक्रमणकारियों को किया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
ऐसे हुई झड़प
विज्ञापन
उज्जैन में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर बीते दिन पथराव हो गया। जमीन पर काबिज मौजूद लोगों ने हंगामा करते हुए टीम के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की और जेसीबी पर पत्थर बरसा दिए। घटना का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अतिक्रमणकारी वहां मौजूद जेसीबी और प्रशासनिक टीम पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन लोगों पर कार्रवाई की है।
यह है पूरा मामला
देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में सरकारी जमीन सर्वे क्रमांक 568 की करीब 2 बीघा जमीन पर पीरा, मोहनलाल और भारती द्वारा कब्जा किया गया था। कई बार पटवारी और तहसीलदार की समझाइश के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई थी। पास के खेत वालों की जमीन भी इससे ब्लॉक कर दी गई थी। शिकायत मिलने पर राजस्व अमला थाना नागझिरी पुलिस टीम के साथ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचा था।
यहां टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों ने पहले विवाद किया, फिर राजस्व अमले पर हमला कर दिया। इस दौरान मोहन और उसकी पत्नी ने जेसीबी पर पत्थर फेंककर टीम को रोकने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस टीम ने सख्ती दिखाते हुए तीनों लोगों को काबू में कर लिया और थाने ले आई। यहां तीनों के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई की गई है, साथ ही जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है।
पुलिस के साथ की बहस
शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम, थाना नागझिरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही कब्जाधारियों ने पहले बहस शुरू की और फिर अचानक आक्रामक हो गए। महिला और पुरुषों ने मिलकर टीम के साथ धक्का-मुक्की की और जेसीबी पर पत्थर बरसाने लगे, जिससे कार्रवाई कुछ देर के लिए प्रभावित हुई।
ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा ने 33 प्रदेश प्रवक्ता बनाए, 11 विधायक व 5 पूर्व विधायक शामिल; 41 मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त
पुलिस ने जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्त
हालांकि, पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए सख्ती दिखाई और तीनों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया। सभी के खिलाफ शांति भंग करने की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल, प्रशासन ने पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X