सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned cannabis, Tripund and moon Bhasma Aarti, today gave darshan.

Ujjain News: भांग का श्रृंगार और त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में रही जयकारों की गूंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाख कृष्ण चतुर्थी पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के अलौकिक दर्शन किए। विशेष भांग श्रृंगार और विधि-विधान से हुई पूजा ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

Baba Mahakal adorned cannabis, Tripund and moon Bhasma Aarti, today gave darshan.
बाबा महाकाल के ऐसे हुए दर्शन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सोमवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतार में लगकर अपने इष्ट देव के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह करीब 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार किया गया और विधि-विधान से भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयघोष गूंजते रहे।

Trending Videos

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती से पूर्व वीरभद्र जी से आज्ञा ली गई। इसके बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया गया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद कर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया और कपूर आरती के बाद उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई, जिसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के विशेष श्रृंगार में भगवान महाकाल को भांग से सजाया गया। साथ ही त्रिपुंड, चंद्रमा और बेलपत्र से अलंकृत किया गया। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में 9 अप्रैल तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, 7 से नया सिस्टम, आज इन जिलों में अलर्ट

प्रसिद्ध गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार व डॉ. प्रवीण तोगड़िया पहुंचे महाकाल
प्रसिद्ध गणितज्ञ पद्मश्री आनंद कुमार ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए।  वहीं, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इनका स्वागत किया गया।
 

बाबा महाकाल के ऐसे हुए दर्शन

बाबा महाकाल के ऐसे हुए दर्शन- फोटो : credit

 

बाबा महाकाल के ऐसे हुए दर्शन

आनंद कुमार।

 

बाबा महाकाल के ऐसे हुए दर्शन

डॉ. प्रवीण तोगड़िया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed