सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Baba Mahakal Adorned with Bhang and Trinetra; New Donation Enhances Temple Security

Ujjain News: भांग का शृंगार कर त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल, मन्दिर की सुरक्षा के लिए आया यह दान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 07:47 AM IST
Ujjain News: Baba Mahakal Adorned with Bhang and Trinetra; New Donation Enhances Temple Security
वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आज मंगलवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका आलौकिक शृंगार कर भस्म रमाई गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी पर आज मंगलवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्रजी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की सभी प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। 

ये भी पढ़ें: गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक: प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान

पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का भांग से शृंगार कर उन्हे त्रिपुंड, चन्द्रमा, बेलपत्र और त्रिनेत्र से सजाकर भस्म अर्पित की गई। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप के दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

यह है आरती का समय
  • भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
  • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
  • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
  • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
  • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
  • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

ड्रोन कैमरा दान किया

भृर्तहरी गुफा उज्जैन के पीर योगी रामनाथ महाराज द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में एक ड्रोन कैमरा दान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा पीर योगी रामनाथ महाराज का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, अस्पताल के गेट पर किया हंगामा

07 Apr 2026

Meerut: ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच क्रिकेट मैच

07 Apr 2026

Meerut: थापर नगर गुरुद्वारे में कीर्तन का आयोजन

07 Apr 2026

घोरावल विधायक अनिल को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा

07 Apr 2026

Meerut: बुद्धा गार्डन में शिवकथा का आयोजन

07 Apr 2026
विज्ञापन

सोनबरसा में तुला माता मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ; VIDEO

07 Apr 2026

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे चाय बागान में काम करने वाले मजदूर, VIDEO

07 Apr 2026
विज्ञापन

जौनपुर के बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

07 Apr 2026

आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी; VIDEO

07 Apr 2026

सात झोपड़ियां जलकर नष्ट, मार्ट में तीन लाख का सामान जलकर राख; VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर में फफूंदयुक्त दही मिलने पर स्वीट हाउस पर छापा, नमूना जांच को भेजा; VIDEO

07 Apr 2026

सीमा द्विवेदी बोलीं- भाजपा की जड़ में समाहित है भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, VIDEO

07 Apr 2026

चंदौली में जंगल की जमीन से वन अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया; VIDEO

07 Apr 2026

Kedarnath Dham: लगातार बर्फबारी से केदारनाथ में तैयारियां प्रभावित

06 Apr 2026

गाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, VIDEO

06 Apr 2026

कला प्रेमियों ने हनुमत दरबार में लगाई हाजिरी, बीआर फाउंडेशन के 10 चित्रकारों का जलवा; VIDEO

06 Apr 2026

बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने से ही होगा उनका सर्वागींण विकास, VIDEO

06 Apr 2026

चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत नौ धराए, VIDEO

06 Apr 2026

Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त

06 Apr 2026

VIDEO: पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी को चिढ़ाने पर हुआ हंगामा, नाराज छात्रों ने जाम की सड़क

06 Apr 2026

क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद हुई प्रभावित, किसान परेशान; VIDEO

06 Apr 2026

चौथे मुकाबले में मऊ को छह विकेट से हराकर अयोध्या ने सीरीज पर किया कब्जा, VIDEO

06 Apr 2026

VIDEO: बड़ा इमामबाड़ा में 'यादे शहीदां' का आयोजन, विभिन्न धर्मगुरुओं ने की शिरकत

06 Apr 2026

Narmadapuram News: नर्मदापुरम में महिला के अंतर्वस्त्र चोरी, चोर ने घर के बाहर सूखते कपड़े ही चुने

06 Apr 2026

Jammu: गूल-गुलाबगढ़ को अलग पहाड़ी जिला बनाने की मांग, माहौर में सौंपा ज्ञापन

06 Apr 2026

Samba: जम्मू-कश्मीर के अस्पतालों में संकट गहराया, मेडिकल कर्मचारी 72 घंटे की बड़ी हड़ताल पर

06 Apr 2026

राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय: जम्मू में स्थापना की मांग को लेकर BJYM ने सांबा में निकाली रोष रैली

06 Apr 2026

Kashmir: गुरेज रोड पर भारी बर्फबारी, 38 फंसी गाड़ियों को बचाया गया

MP News: पौने दो करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया, गड़ा धन मिलने का लालच देकर करते थे वारदात

06 Apr 2026

VIDEO: डीडीयू अस्पताल में मुफ्त दवाओं की कालाबाजारी, फार्मासिस्ट निलंबित, हेल्पर बर्खास्त

06 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed