सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Inter-state gang involved in fraud of Rs 1.75 crore arrested

MP News: पौने दो करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया, गड़ा धन मिलने का लालच देकर करते थे वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 10:48 PM IST
Inter-state gang involved in fraud of Rs 1.75 crore arrested

लोगों को जमीन पर सोने का गड़ा धन मिलने का लालच देकर पौने दो करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को जबलपुर पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के निवासी हैं और एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने पौने दो करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया है। इसमें 1 करोड़ 55 लाख रुपये नगद तथा 84 ग्राम असली सोने की गिन्नियां एवं 20 किलो नकली गिन्नियां तथा 11 नग मोबाइल फोन हैं।

एसपी सम्पत उपाध्याय ने बताया कि क्राइम ब्रांच थाने में पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक व्यक्ति इलाज कराने के बहाने उसके क्लीनिक लाया था। जिसने अपना नाम सोनू प्रजापति बताया और कहा कि मुझे गड़ा हुआ धन मिला है। मैं मजदूर आदमी हूं, कहां लेकर जाऊंगा। जब पीड़ित ने सोना दिखाने के लिए कहा तो गत 8 मार्च को सोनू द्वारा असली पांच नग सोने की गिन्नियां दी गईं और बतौर एडवांस के रूप में एक लाख रुपये प्राप्त किए। जब पीड़ित ने सोनी से चेक कराया तो 75 प्रतिशत सोने की शुद्धता होना पाया गया। उसके दूसरे दिन सोनू अपने पिता के साथ पीड़ित के साथ पहुंचा और 12 लाख रुपये प्रति किलो के भाव से सौदा तय हुआ था। तब सोनू प्रजापति द्वारा उसे कटनी बस स्टैंड में बुलाकर सात किलो ग्राम सोना बारह लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से दिया था, जिस पर पीड़ित ने नौ लाख रुपए से भरा बैग दिया एवं शेष रुपये तीन महीने मे देने का वादा किया गया। आरोपियों द्वारा उसे सात किलो नकली सोने की गिन्नियां देकर उसके साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

ये भी पढ़ें- रिश्तों का कत्ल: 80 साल की बीमार मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, सेवा से उब कर बेटा बन गया जल्लाद

इसी प्रकार 3 अप्रैल को दूसरा पीड़ित भी सामने आया, जिसने शिकायत दर्ज कराई कि सोनू प्रजापति (नकली नाम), वीरेन्द्र राठौर नाम का व्यक्ति इलाज कराने के बहाने उसके यहां आया फिर दूसरे दिन अपने पिता, मां व भाई के साथ आया। प्रजापति (असली नाम पन्नालाल) ने यह बता कर कि मैं बाहरी व्यक्ति हूं एवं मजदूरी करता हूं, खुदाई के दौरान भेंड़ाघाट क्षेत्र में मुझे गड़ा हुआ धन मिला है। कहकर उसे भी असली सोने की गिन्नियां देकर चले गए। जिस पर उसने भी बारह लाख रुपये प्रति किलो के हिंसाब से पांच किलो सोना का सौदा किया और आरोपियों को पचास लाख रुपये नगद दे दिए। इसी प्रकार तीसरा शिकायकर्ता ने भी शिकायत दर्ज कराई कि वीरेन्द्र, पन्ना लाल, रामादेवी व धर्मेन्द्र द्वारा एक व्यक्ति इलाज कराने के बहाने आकर गड़ा धन का प्रलोभन देकर 12 मार्च को 12 किलो ग्राम नकली सोने की बिस्किट बेईमानी पूर्वक देकर एक करोड़ रुपये की ठगी की गई है।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतासाजी करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम को झांसी रवाना किया। जहां से पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने वहां से आरोपी पन्नालाल राठौर, धर्मेन्द्र, वीरेन्द्र व रानमा देवी सभी निवासी छज्जूमल रोड थाना आदर्श नगर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपी एक ही परिवार के हैं।

पनागर में किराये के मकान में छिपा रखी थी नगदी-
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उक्त ठगी की वारदात करना कबूल किया। साथ ही बताया कि पनागर में किराये का मकान लेकर रहते थे और वहां ठगी कर प्राप्त रुपयों को छिपाकर रखा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पनागर स्थित किराए के मकान की तलाशी लेते हुए 1 करोड़ 55 लाख रुपये नकद तथा 84 ग्राम असली सोने की गिन्नी एवं 20 किलो नकली गिन्नियां तथा 11 नग मोबाइल जब्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : लोक सेवा आयोग में 105वीं रैंक हासिल करने वाली पल्लवी का सपा नेता ने किया स्वागत

06 Apr 2026

VIDEO : राम वन गमन और केवट संवाद प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

06 Apr 2026

VIDEO : मानदेय भुगतान में देरी पर आशा बहुओं का प्रदर्शन, अस्पताल परिसर में नारेबाजी, अफरा-तफरी का माहौल

06 Apr 2026

VIDEO : पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नरैनापुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

06 Apr 2026

VIDEO : 30.45 लाख के 203 मोबाइल बरामद, एसपी सिटी ने दी जानकारी

06 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: आवासीय परियोजना के शिलान्यास से पहले किसानों का विरोध, बोले- नहीं उतरने देंगे CM का हेलीकाॅप्टर

06 Apr 2026

लखनऊ: गोमती नगर भारतेंदु नाट्य अकादमी का स्वर्ण जयंती समारोह, 'डैडी' नाटक का हुआ मंचन

06 Apr 2026
विज्ञापन

लखनऊ: चला चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और काली फिल्म वालों का हुआ चालान

06 Apr 2026

'फिक्की फ्लो लखनऊ': पहली महिला आईपीएस किरण बेदी बोलीं- मुझे खतरों से खेलने अच्छा लगता था

06 Apr 2026

लखनऊ: प्रदेश में यूरिया-डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, खतौनी के आधार पर ही वितरण

06 Apr 2026

लखनऊ: पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर इंडियन ऑयल व कृषि विभाग की संयुक्त प्रेसवार्ता

06 Apr 2026

VIDEO: डीएम को पत्रक सौंप निजी विद्यालयों की मानमानी पर रोक लगाने की मांग

06 Apr 2026

VIDEO: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

06 Apr 2026

Raghav Chadha vs Aam Aadmi Party: राज्यसभा विवाद पर तेज हुई जुबानी जंग, पोस्ट कर दिया जवाब

भिवानी में आशा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

06 Apr 2026

तेरी भक्ति का क्या कहना, तेरी शक्ति का क्या कहना..., भजनों से गूंज उठा मारवाड़ी धर्मशाला

06 Apr 2026

Video: मानव उत्थान सेवा समिति ने खनेरी अस्पताल में मरीजों को वितरित किए फल

06 Apr 2026

सोनीपत: भाजपा देश को जोड़ने और आगे बढ़ाने का मजबूत माध्यम : मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

06 Apr 2026

झज्जर: गेहूं खरीद में नए नियमों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन

नारनौल में निर्माणाधीन मकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी

VIDEO: चंदौली के डीएम बोले- पर्यटन का नया हब बनेगा औरवाटांड़ व छानपातर दरी

06 Apr 2026

VIDEO: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, संरक्षित पशु को बिहार ले जा रहा अभियुक्त गिरफ्तार

06 Apr 2026

VIDEO: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष पर साधा निशाना, कही ये बात

06 Apr 2026

Pilibhit: भाजपा के स्थापना दिवस पर पदाधिकारियों ने निकाला रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

06 Apr 2026

Pilibhit News: महंगी हुई टाइल्स, गुजरात और राजस्थान से आपूर्ति प्रभावित होने से बढ़ी कीमत

06 Apr 2026

रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा के स्थापना 47वें स्थापान दिवस को बताया 37वां

06 Apr 2026

हल्द्वानी में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर बैठक, सांसद अजय भट्ट ने वन विभाग अधिकारियों से की चर्चा

06 Apr 2026

मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर फिर हुई बर्फबारी

06 Apr 2026

Sirmour: एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर 9 अप्रैल को होगी मैराथन

06 Apr 2026

बहादुरगढ़: नेहरू पार्क से नागरिक अस्पताल में एंट्री गेट बनाने की उठी मांग, चेयरपर्सन सरोज राठी ने सीएमओ से की मुलाकात

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed