{"_id":"69d395ed60d5d7e7e8041cd1","slug":"video-union-minister-rao-inderjit-singh-in-rewari-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा के स्थापना 47वें स्थापान दिवस को बताया 37वां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा के स्थापना 47वें स्थापान दिवस को बताया 37वां
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘बस्ती चलो अभियान’ कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह से संबोधन के दौरान भाजपा के स्थापना दिवस को 37वां बता दिया। हालांकि, कार्यकर्ताओं द्वारा सुधार करने पर उन्होंने तुरंत अपनी गलती स्वीकार कर ली। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में अपने शुरुआती भाषण में राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज भाजपा का 37वां स्थापना दिवस है। इस पर मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें सही जानकारी देते हुए बताया कि यह 47वां स्थापना दिवस है। इसके बाद उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि वह पहले कांग्रेस में थे, इसलिए यह गलती हो गई। वहीं, कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में राव इंद्रजीत सिंह ने अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के बाद दुनिया की नई रूपरेखा सामने आएगी और अमेरिका अब ‘थानेदार’ की भूमिका में नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत इस स्थिति के प्रभावों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। परिसीमन पर बोले राव इंद्रजीत, दक्षिणी हरियाणा की बढ़ेगी ताकत
परिसीमन पर बोले राव इंद्रजीत, दक्षिणी हरियाणा की बढ़ेगी ताकत:
रिसीमन को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आगामी परिसीमन के बाद दक्षिणी हरियाणा की राजनीतिक ताकत पहले से ज्यादा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले परिसीमन के मुकाबले इस बार क्षेत्र की जनसंख्या में काफी वृद्धि हुई है, जिसका सीधा असर राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ेगा। खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में आबादी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इन जिलों में जनसंख्या अधिक होने के कारण भविष्य में यहां के लोगों का प्रभाव सरकारों पर अधिक रहेगा। इससे दक्षिणी हरियाणा की आवाज पहले से ज्यादा मजबूत होगी और विकास कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है। राव ने कहा कि परिसीमन के बाद क्षेत्र को राजनीतिक रूप से अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दक्षिणी हरियाणा प्रदेश और देश की राजनीति में अहम भूमिका निभाएगा।
इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पोपली, रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधायक अनिल यादव और बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।