{"_id":"69d39811bc749b0a0101c429","slug":"video-program-organized-in-gohana-on-the-foundation-day-of-bjp-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: भाजपा देश को जोड़ने और आगे बढ़ाने का मजबूत माध्यम : मंत्री डॉ अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: भाजपा देश को जोड़ने और आगे बढ़ाने का मजबूत माध्यम : मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को गोहाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हरियाणा सरकार में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करने वाला सबसे बड़ा संगठन है।
गोहाना के भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अरविंद शर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यकर्ता मिलकर यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।
डॉ शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम है। पार्टी की नींव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के “एक राष्ट्र-एक संविधान” और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” जैसे विचारों पर रखी गई है, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर काम हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी जनकल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के दौरान सोनीपत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी का ध्वज भी फहराया गया। डॉ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं और समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लें।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, चेयरमैन कृष्ण सैनी, जितेंद्र शर्मा, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, भलेराम नरवाल, बलराम कौशिक, रीना शर्मा, प्रदीप बड़वासनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।