सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A four-story house suddenly collapsed on Dhaba Road during widening work.

Ujjain News: चौड़ीकरण के दौरान ढाबा रोड पर अचानक गिरा चार मंजिला मकान, निगम का दावा हमने सुरक्षा से गिराया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 09:50 PM IST
A four-story house suddenly collapsed on Dhaba Road during widening work.

उज्जैन शहर के ढाबा रोड पर जारी मार्ग चौड़ीकरण अभियान के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क चौड़ीकरण की जद में आए एक चार मंजिला मकान का अगला हिस्सा जेसीबी की मदद से ढहाया गया था, जिससे यह मकान बेहद कमजोर हो गया और देखते ही देखते यह पूरा मकान ताश के पत्तों की तरह पलक झपकते ही धराशायी हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मकान इतनी तेजी से गिरा कि आसपास लगे बिजली के खंभे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है और देर शाम तक अंधेरा छाया रहा। मलबे के कारण आवागमन भी बाधित हुआ है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। प्रशासन फिलहाल मलबे को हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने के प्रयास में जुटा है, साथ ही संपत्ति के मालिकाना हक का विवरण जुटाया जा रहा है।

नगर निगम का दावा हमने गिराया मकान
ढाबा रोड स्थित गेबी हनुमान मंदिर के पास मार्ग चौड़ीकरण अंतर्गत मकान के अचानक गिरने को लेकर नगर निगम ने एक समाचार जारी कर यह दावा किया है कि इस गिराऊ भवन को नगर निगम द्वारा पूर्ण सुरक्षा एवं सावधानी से हटाने की कार्रवाई की गई है। जिसे नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूर्ण सुरक्षा एवं सावधानी रखते हुए गिराने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई। इस दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई ताकि किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचे। ज्ञात रहे कि चौड़ीकरण कार्य की जद में आ रहे गिराऊ भवन पूर्ण सावधानी के साथ नगर निगम टीम द्वारा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग से हटा रही है।

ये भी पढ़ें- मंदसौर में खूनी खेल: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदा, बाहर निकल आईं आंतें; मौत के बाद बवाल

यह वीडियो हो रहा वायरल
उज्जैन के गेबी हनुमान क्षेत्र में तीन मंजिला मकान गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने पर पता चलता है कि जब यह मकान गिरा उस समय क्षेत्र की लाइट चालू थी और लोग इसका वीडियो भी बना रहे थे।

रहवासियों ने लगाया यह आरोप
मालिक मनोज भावसार और अली अजगर ने आरोप लगाया कि हादसा नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ है। शाम करीब 6 बजे से ही मकान गिरने की स्थिति में था। इस दौरान क्षेत्र के मोहम्मद आमिर, समीर खान, अल्तमश खान, राजेश गुप्ता, समीर जैन और अविनाश पांचाल की टीम ने सड़क पर आवाजाही रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में पोकलेन मशीन से घरों को तोड़ने का काम किया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। वहीं लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से मकानों की नींव में पानी भरा हुआ था, जिसकी वजह से यह घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हल्द्वानी में तराई पूर्वी वन विभाग कार्यालय पर बागजाला के ग्रामीणों का प्रदर्शन

06 Apr 2026

Bageshwar: कलाकार पहाड़ी लच्छू पर विधायक की टिप्पणी वायरल, लोग कर रहे निंदा

06 Apr 2026

चंडीगढ़ के स्कूलों को बम धमकी: ईमेल में CM और DGP का नाम, पुलिस जांच तेज

फरीदाबाद: दो बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली शिक्षिका कोर्ट में पेश, भेजा गया जेल

06 Apr 2026

पलवल: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कुशलीपुर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

06 Apr 2026
विज्ञापन

Bhopal: बड़े तालाब पर बुलडोजर एक्शन, पहले दिन नौ दुकानें जमींदोज...347 कब्जों पर 15 दिन में चलेगा बुलडोजर

06 Apr 2026

Kullu: कार सेवा संस्था कर रही सड़क हादसे में घायल पर्यटकों के उपचार से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था

06 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO: बांसवार में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से बची गेहूं की फसल

06 Apr 2026

मोगा में भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस

06 Apr 2026

लुधियाना में तेज कार ने बिजली के चार खंभों को तोड़ा

06 Apr 2026

रेवाड़ी: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

06 Apr 2026

सोनीपत के मुरथल स्थित दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय में आठवां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने की शिरकत

06 Apr 2026

Bareilly: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ी; देखें वीडियो

06 Apr 2026

ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन अधिनियम 2026 का किन्नर समाज ने अलीगढ़ में किया विरोध, बोले यह

06 Apr 2026

मुक्तसर में शिअद की पंजाब बचाओ रैली, मान सरकार पर बरसे सुखबीर बादल

06 Apr 2026

Nainital: बसों की कमी का फायदा उठाकर टैक्सी चालकों ने वसूला मनमाना किराया

06 Apr 2026

लुधियाना के डीसी दफ्तर के बाहर किसान ने दिया धरना

06 Apr 2026

हल्द्वानी के एमबी कॉलेज सभागार में जन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

06 Apr 2026

मोगा में संयुक्त किसान मोर्चा का डीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

06 Apr 2026

जगरांव नगर काउंसिल की बैठक में हंगामा, छह करोड़ की ग्रांट पर घमासान

06 Apr 2026

गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर श्री अकाल तख्त साहिब से निकला भव्य नगर कीर्तन

06 Apr 2026

अमृतसर में स्कूलों को बम धमकियों के बाद हाई अलर्ट

06 Apr 2026

फिरोजपुर कोर्ट को उड़ाने की धमकी, चेकिंग में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

बिजली मीटर हुई स्मार्ट, लेकिन व्यवस्थाएं स्मार्ट नहीं

06 Apr 2026

Video: 243 पुराने स्कूल के दरवाजे खुले तो दाखिले के लिए पहुंचने लगीं बेटियां, देखें संवाददाता पंकज तन्हा की रिपोर्ट

06 Apr 2026

Nainital: वाल्मीकि सभा के चुनाव के तहत मतदान शुरू, अध्यक्ष और सचिव पद का सीधा मुकाबला

06 Apr 2026

VIDEO: 53वां महाराजा बिजली पासी राज्यारोहण स्मृति समारोह 2026 का आयोजन

06 Apr 2026

फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित टी प्वाइंट पर कार-बाइक की भिड़ंत में एक जख्मी

VIDEO: माध्यामिक शिक्षक संगठन का ईको गार्डन में धरना, 20 दिनों का अल्टीमेटम दिया

06 Apr 2026

फिरोजपुर डिवीजन में 110 किलोमीटर प्रति घंटे से दौड़ेगी ट्रेनें-डीआरएम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed