{"_id":"6a845010b2e0115b0e025c8d","slug":"spot-a-pothole-click-a-photo-ujjain-pwd-creates-history-ranks-no-1-in-mp-for-grievance-redressal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4623892-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सड़क सुधार में उज्जैन ने बनाया रिकॉर्ड, लोकपथ एप की 327 शिकायतें निपटाकर MP में रहा नंबर-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सड़क सुधार में उज्जैन ने बनाया रिकॉर्ड, लोकपथ एप की 327 शिकायतें निपटाकर MP में रहा नंबर-1
Wed, 19 Aug 2026 09:10 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 09:10 AM IST
सार
उज्जैन जिले ने लोकपथ एप पर खराब सड़कों और गड्ढों से जुड़ी 327 ऑनलाइन शिकायतों का त्वरित निराकरण कर मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। PWD की टीम ने शिकायतों को मैदानी इंजीनियरों तक पहुंचाकर समय सीमा के भीतर कार्रवाई की और शिकायतकर्ताओं से ऑनलाइन फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश का नंबर-1 बना उज्जैन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल की नगरी उज्जैन ने अब सड़कों की सूरत बदलने में भी नया कीर्तिमान रच दिया है। यदि आप सोचते हैं कि सरकारी विभागों में शिकायतों की फाइलें महीनों धूल खाती रहती हैं, तो उज्जैन के लोक निर्माण विभाग (PWD) का यह कारनामा आपकी सोच बदल देगा। सड़कों के गड्ढों और खराब रास्तों की ऑनलाइन शिकायतों के निपटारे में उज्जैन जिला पूरे मध्य प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अव्वल रहा है।
खराब सड़कों और गड्ढों की मरम्मत से जुड़ी 327 शिकायतें आई थीं
हाल ही में लागू की गई व्यवस्था के तहत पिछले पूरे माह में लोकपथ एप (Lokpath App) पर खराब सड़कों और गड्ढों की मरम्मत से जुड़ी कुल 327 शिकायतें आई थीं। उज्जैन PWD की विशेष टीम ने इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण किया और ऑनलाइन ही शिकायतकर्ताओं से उनकी संतुष्टि का फीडबैक भी लिया।
एप पर फोटो अपलोड कर विभाग तक पहुंच रही शिकायत
उज्जैन PWD के कार्यपालन यंत्री (EE) अजय यादव ने बताया कि एप पर दर्ज शिकायतों को बिना किसी देरी के सीधे मैदानी इंजीनियरों तक पहुंचाकर समय सीमा से पहले निराकरण कराने की सीधी जवाबदेही तय की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि आपको अपने आसपास या शहर में कोई भी खराब सड़क या गड्ढा दिखाई दे, तो गूगल प्ले स्टोर से 'Lokpath App' डाउनलोड कर लाइव फोटो अपलोड करके अपनी शिकायत सीधे विभाग तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अनाज मंडी में एसडीएम की अचानक दबिश से हड़कंप: 580 बोरी अनाज से भरे दो ट्रक जब्त, सात लाख का माल पकड़ाया
जानिए कैसे काम करता है PWD का नया क्विक-रिस्पॉन्स सिस्टम
विभाग ने शिकायतों के तत्काल समाधान के लिए एक पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था तैयार की है।

- लाइव फोटो और लोकेशन: आम नागरिक किसी भी खस्ताहाल सड़क या खतरनाक गड्ढे के पास पहुंचकर लोकपथ एप के जरिए उसकी लाइव फोटो खींचकर अपलोड कर सकते हैं।
- इंजीनियर को सीधा अलर्ट: एप पर शिकायत दर्ज होते ही मुख्यालय से संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर को मैसेज और लोकेशन पहुंच जाती है।
- सात दिनों की सख्त डेडलाइन: संबंधित इंजीनियर को तय समयावधि (सामान्यतः 7 दिन) के भीतर गड्ढों का सुधार कार्य पूरा करना होता है।
- डिजिटल सबूत देना अनिवार्य: सड़क की मरम्मत के बाद अधिकारी को उसी स्थान की नई फोटो एप पर अपलोड करनी होती है। शिकायतकर्ता की संतुष्टि मिलने के बाद ही सिस्टम में शिकायत को 'बंद' (Closed) माना जाता है।