{"_id":"6a85d847594ca633cb0ea551","slug":"ujjain-swine-flu-casualty-woman-succumbs-after-testing-positive-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4630203-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत!, 31 जुलाई को आई रिपोर्ट में पाई गई थी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत!, 31 जुलाई को आई रिपोर्ट में पाई गई थी पॉजिटिव
Wed, 19 Aug 2026 10:21 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:21 PM IST
सार
उज्जैन के ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। 31 जुलाई को जांच में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई थी और अवंती अस्पताल में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने आसपास सर्वे कराया, लेकिन परिवार की स्क्रीनिंग और संपर्क में आए लोगों की जांच नहीं होने के आरोप हैं।
विज्ञापन
मृतका सरोज नागर और उनकी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषि नगर में रहने वाली एक महिला की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई। महिला को लगभग 22 दिनों पहले तबीयत खराब होने पर इंदौर रोड स्थित अवंती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां 31 जुलाई को आई रिपोर्ट में महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हो गई थी। इसके बाद से ही उनका इलाज सतत जारी था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि ऋषि नगर एक्सटेंशन में रहने वाली सरोज पति नरेंद्र नगर (60) की तबीयत खराब होने पर उन्हें अवंती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। 31 जुलाई को आई लैबोरेट्री की रिपोर्ट में इंफ्यूएंजा ए और इंफा 2009 एच 1 एन 1 पॉजिटिव पाए गए थे। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही नगर निगम का अमला और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट ही गए। उन्होंने वार्ड क्रमांक 49 में महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों का सर्वे और जांच करवाई थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई भी क्षेत्रवासी स्वाइन फ्लू के लक्षणों से पीड़ित नहीं पाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- CBI को मिली गिरिबाला-समर्थ की कॉल रिकॉर्डिंग, वॉइस सैंपल-आईफोन डेटा मिलने पर पेश होगा पूरक चालान
विज्ञापन
इस मामले में सोचने वाली बात यह है कि एक ओर जहां मृतका के परिजनों के पास महिला को स्वाइन फ्लू होने की रिपोर्ट मौजूद है, वहीं सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल बस यही कहते नजर आ रहे हैं कि महिला की मौत कैसे हुई उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वे इंदौर के अस्पताल से इस बात की पुष्टि करवाने की बात कहते नजर आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने परिवार की सिर्फ सूची बनाई
परिजनों ने बताया की स्वास्थ्य विभाग ने परिवार की स्क्रीनिंग नहीं कराई। सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भेजकर परिवार के सदस्यों की सूची तैयार कराई गई। परिवार के किसी सदस्य की जांच भी नहीं हुई और महिला के संपर्क में आए लोगों की पहचान नहीं की गई।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।

मृतका सरोज नागर और उनकी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट
