{"_id":"6a2938268e727480bd0f0277","slug":"your-sons-are-in-danger-lie-costs-elderly-woman-lakhs-duped-while-chanting-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4378677-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: उज्जैन में आस्था के नाम पर ठगी, ‘बेटों पर संकट’ का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने ले उड़े बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: उज्जैन में आस्था के नाम पर ठगी, ‘बेटों पर संकट’ का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने ले उड़े बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन में दो ठगों ने 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बेटों पर संकट का डर दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। मंत्र जाप के बहाने महिला को रोककर दोनों आरोपी गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उज्जैन शहर में ठगों ने अब लोगों की आस्था और परिवार की भावनाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उज्जैन में दो शातिर युवकों ने एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उनके बेटों पर संकट और बुरे साये का डर दिखाकर लाखों रुपये के सोने के गहने ठग लिए। घटना के बाद पीड़िता ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह वारदात कलश मोबाइल गैलरी के संचालक कपिल जैन की मां मनोरमा जैन के साथ हुई। बुधवार सुबह करीब 7:57 बजे वह देवास रोड स्थित मूथा निवास से संत शीतलमुनि के दर्शन कर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान प्रियदर्शिनी चौराहे के पास दो युवक उनके पास पहुंचे।
‘गहनों की वजह से बेटों पर संकट’ कहकर फंसाया
जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि उनके गले की सोने की चेन और अंगूठी के कारण उनके बेटों पर अशुभ प्रभाव पड़ रहा है। ठगों ने दावा किया कि यदि तत्काल उपाय नहीं किया गया तो उनके बेटों को गंभीर नुकसान हो सकता है। बेटों की चिंता का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने महिला को गहने उतारने और 51 बार मंत्र जाप करने की सलाह दी। ठगों ने भरोसा दिलाया कि ऐसा करने से सभी संकट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
मंत्र जाप करती रहीं, गहने लेकर फरार हुए ठग
बेटों की सुरक्षा की चिंता में मनोरमा जैन ठगों की बातों में आ गईं। उन्होंने अपनी सोने की चेन और अंगूठी उतारकर युवकों को सौंप दी और वहीं आंखें बंद कर मंत्र जाप करने लगीं। कुछ देर बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो दोनों युवक वहां से गायब हो चुके थे। गहने भी उनके साथ जा चुके थे। ठगी का एहसास होते ही वह घर पहुंचीं और पूरी घटना अपने बेटे कपिल जैन को बताई।
ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द: कल दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक क्या-क्या हुआ, पूरे मामले को 10 बिंदुओं में समझे
माधवनगर थाने में मामला दर्ज
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बुजुर्ग महिला को लेकर माधवनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
बुजुर्गों को बना रहे निशाना
पुलिस का कहना है कि शहर में बुजुर्गों को निशाना बनाकर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अपराधी धार्मिक आस्था, टोना-टोटका, ग्रह-दोष और पारिवारिक संकट जैसी बातों का सहारा लेकर लोगों को झांसे में लेते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अजनबी की बातों में आकर अपने गहने या कीमती सामान किसी को न सौंपें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।