{"_id":"6988bd67bd5c8b77750986d9","slug":"four-laborers-seriously-injured-in-car-bike-collision-near-petrol-pump-umaria-news-c-1-1-noi1225-3931179-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: घर लौटते वक्त काल बनकर आई कार, पेट्रोल पंप के पास चार मजदूरों की बाइक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: घर लौटते वक्त काल बनकर आई कार, पेट्रोल पंप के पास चार मजदूरों की बाइक को रौंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार
नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरी कर घर लौट रहे घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया
दुर्घटना।
विज्ञापन
विस्तार
रविवार की शाम नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जीएम ऑफिस के सामने स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सड़क पर घिसटती चली गई और चारों युवक दूर जा गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार चारों युवक रोज की तरह मजदूरी कर शाम को अपने गांव देवगवां लौट रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास अचानक एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवकों को देख हर कोई सहम गया।
इस हादसे में देवगवां निवासी राजकुमार कोल (45 वर्ष), शिवा कोल (31 वर्ष), शंभू यादव (48 वर्ष) और अनिल कोल (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन धर्मेंद्र साहू और पायलट गंगा प्रसाद साहू ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
पढ़ें: सड़क के सवाल पर उबाल, पिंडरुखी में युवाओं ने रोका विधायक का काफिला; बिना उतरे लौटे ओमप्रकाश धुर्वे
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज शुरू किया, लेकिन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर करने का निर्णय लिया। खबर लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायल मजदूरों को जबलपुर भेजने की प्रक्रिया जारी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस कार चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप और जीएम ऑफिस के आसपास सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X