{"_id":"6996a0ea128d64083e0c0eb8","slug":"postal-worker-suspended-after-aadhaar-and-bank-documents-found-dumped-near-pond-in-umaria-umaria-news-c-1-1-noi1225-3968409-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: तालाब किनारे बिखरे आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज मिलने के बाद विभाग का एक्शन, डाक सेवक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: तालाब किनारे बिखरे आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज मिलने के बाद विभाग का एक्शन, डाक सेवक निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
तालाब किनारे आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज बिखरे मिलने की घटना के बाद डाक विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ग्रामीण डाक सेवक को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
तालाब किनारे बिखरे आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज
विज्ञापन
विस्तार
शहर के वार्ड क्रमांक 19 स्थित तालाब किनारे बड़ी संख्या में आधार कार्ड और बैंक से जुड़े दस्तावेज मिलने के मामले में डाक विभाग ने सख्त कदम उठाया है। डाक अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर चंदिया पोस्ट ऑफिस में पदस्थ ग्रामीण डाक सेवक रविकांत पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Trending Videos
मामला 14 फरवरी का है जब स्थानीय लोगों ने तालाब के पास झाड़ियों और मेढ़ के आसपास कई लिफाफे और दस्तावेज बिखरे हुए देखे। करीब जाकर देखने पर पता चला कि उनमें आधार कार्ड, बैंक संबंधी कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल थे। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने आशंका जताई कि यदि ये दस्तावेज गलत हाथों में पड़ जाते तो संबंधित हितग्राहियों के साथ धोखाधड़ी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि ये दस्तावेज डाक वितरण के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाए जाने थे लेकिन वे तालाब किनारे लावारिस हालत में मिले।
ये भी पढ़ें: Narmadapuram News: डोलरिया कॉलेज प्राचार्य के साथ करोड़ों की ठगी, खजाने का लालच देकर ड्राइवर ने की वारदात
विभागीय स्तर पर की गई शुरुआती जांच में रविकांत पाण्डेय का नाम सामने आया। जानकारी के अनुसार वे पहले बाजाकुंड पोस्ट ऑफिस में उप सहायक शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में चंदिया पोस्ट ऑफिस में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में पदस्थ हैं। उन पर आरोप है कि दस्तावेजों को निर्धारित पते पर पहुंचाने में लापरवाही बरती गई।
डाक अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दस्तावेज तालाब तक कैसे पहुंचे और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज जैसे संवेदनशील कागजातों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बेहद चिंताजनक है। यह सिर्फ विभागीय गलती नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
फिलहाल पुलिस और डाक विभाग दोनों स्तर पर जांच जारी है। संबंधित हितग्राहियों से संपर्क कर दस्तावेज वापस सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X