{"_id":"6a0eea246aa5b142020a01b6","slug":"suspect-escapes-from-indwar-police-station-three-policemen-suspended-umaria-news-c-1-1-noi1225-4306444-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: इंदवार थाने से संदेही फरार फरार मामले में टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: इंदवार थाने से संदेही फरार फरार मामले में टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग की बड़ी कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
उमरिया के इंदवार थाने से लूट मामले में पूछताछ के लिए लाया गया संदेही बंटी ताम्रकार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। फरार संदेही की तलाश जारी है।
थाना फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उमरिया जिले के इंदवार थाना परिसर से एक संदेही के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में पुलिस विभाग ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विजय पाटले, सब इंस्पेक्टर अमर बहादुर सिंह और एएसआई सूर्य बहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बन गई है और फरार संदेही की तलाश तेज कर दी गई है।
एडिशनल एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि
मामले को लेकर एडिशनल एसपी सीताराम सत्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अभिरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबित अधिकारियों में थाना प्रभारी, एक सब-इंस्पेक्टर और एक एएसआई शामिल हैं। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर संदेही थाने से कैसे फरार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
लूटकांड की जांच के दौरान सामने आया मामला
जानकारी के अनुसार, 10 मई को पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी अंतर्गत ग्राम चौरी में एक सराफा व्यापारी से लाखों रुपये की लूट हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सत्यम बसदेवा निवासी कटनी और नागेश बसदेवा निवासी ग्राम चिमटा, जिला उमरिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम पलझा में हुई लूट की वारदात में भी शामिल होने की बात कबूल की थी। इसके बाद इंदवार पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी।
Trending Videos
पढे़ं: गिरिबाला सिंह पर शिकंजा? सास की जमानत रद्द कराने परिजनों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; जानें
चोरी का सामान खरीदने के शक में लाया गया था व्यापारी
पुलिस जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कटनी जिले के बरही निवासी बंटी ताम्रकार उम्र 35 वर्ष को पूछताछ के लिए इंदवार थाने लाया गया था। पुलिस को संदेह था कि वह लूट और चोरी का सामान खरीदने में शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि 21 मई दिन बुधवार को पूछताछ के दौरान बंटी ताम्रकार पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू की गई।
फरार संदेही की तलाश जारी
फरार संदेही की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और अभिरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X