सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Twisha Sharma Case Family Moves Court Against Cancellation of Mother-in-Law’s Bail

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह पर शिकंजा? सास की जमानत रद्द कराने परिजनों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने, दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने और कथित ऑडियो व कॉल डिटेल की जांच कराने की मांग उठाई है।

Twisha Sharma Case Family Moves Court Against Cancellation of Mother-in-Law’s Bail
ट्विशा की सास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को ट्विशा के परिजनों की ओर से अधिवक्ता ने जानकारी दी कि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से मिली अग्रिम जमानत निरस्त कराने और ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराने के लिए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। फिलहाल मामले में सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।


अधिवक्ता ने क्या कहा?
इसके अलावा परिजनों ने भोपाल जिला अदालत में एक परिवाद भी दायर किया है, जिसमें गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल की जांच कराने और ट्विशा की मौत के बाद दो दिनों तक जिन नंबरों पर बातचीत हुई, उसकी जानकारी जुटाने की मांग की गई है। ट्विशा शर्मा के परिजनों के अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करने में दो दिन का समय लिया, जबकि गिरिबाला सिंह को कुछ ही घंटों में अग्रिम जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर उनकी जमानत निरस्त करने की मांग हाईकोर्ट में की गई है। अधिवक्ता ने बताया कि भोपाल जिला अदालत की मजिस्ट्रेट ने ट्विशा के शव को माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखने के आदेश दिए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह है, इसलिए दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


पढे़ं:  क्या पद से हटेंगी ट्विशा की सास गिरिबाला? विभाग हुआ सख्त; विवेक तन्खा ने कहा- मामला सीबीआई को देना उपयुक्त

क्या है पूरा मामला?
नोएडा निवासी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से विवाह किया था। समर्थ सिंह पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। ट्विशा मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी थीं और मिस पुणे रह चुकी थीं। 12 मई को ट्विशा की भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

ट्विशा के परिजन अब तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट संदिग्ध है और मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। पुलिस ने पति समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि गिरिबाला सिंह को जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। अब परिजन उनकी जमानत रद्द कराने और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed