फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tigeress Attacks Villager in Bandhavgarh, Injured Man Hospitalized

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का अटैक, घायल ग्रामीण का अस्पताल में इलाज जारी

Wed, 12 Aug 2026 10:17 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 10:17 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में मवेशी खोजने गए 36 वर्षीय ग्रामीण रामनरेश सिंह पर बाघिन ने हमला कर दिया। घायल को वन विभाग ने अस्पताल पहुंचाया। हालत सामान्य है। विभाग ने तीन हजार रुपये की सहायता देकर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी।

 

विज्ञापन
Tigeress Attacks Villager in Bandhavgarh, Injured Man Hospitalized
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र में मवेशी खोजने गए एक ग्रामीण पर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम बघड़ो निवासी रामनरेश सिंह पिता लालमन सिंह, उम्र 36 वर्ष, बुधवार को अपने मवेशियों को खोजने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी दौरान पनपथा कोर के बीट बघड़ो क्षेत्र में अचानक उसका सामना बाघिन से हो गया। बाघिन ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और वन अमले को इसकी जानकारी मिली। वन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल घायल ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हाल
घटना की सूचना मिलने के बाद उप वन मंडलाधिकारी पनपथा भी अस्पताल पहुंचे और घायल रामनरेश सिंह से मुलाकात कर उसकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर से संपर्क स्थापित कर घायल को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की। वन विभाग द्वारा उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया।

पढ़ें: सतीश सनपाल की FIR रद्द करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने ठुकराईं, अब आगे क्या?

तत्काल दी गई तीन हजार रुपये की सहायता
बाघिन के हमले में घायल हुए ग्रामीण को वन विभाग की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 3 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। विभागीय अमले द्वारा घायल के उपचार और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


जंगल में बढ़ी सतर्कता
घटना के बाद पनपथा कोर क्षेत्र के संबंधित बीट में वन अमले द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे जंगल अथवा वन क्षेत्र में अकेले न जाएं और मवेशियों की तलाश करते समय विशेष सावधानी बरतें। वन्यजीवों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से प्रवेश करने से बचने की सलाह भी दी गई है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों और अन्य वन्यजीवों की लगातार मौजूदगी के बीच ऐसी घटनाएं वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के लिए सतर्कता का संकेत हैं। वन विभाग द्वारा घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है और क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed