{"_id":"69ebaaed4f0579953103240b","slug":"vidisha-news-humanity-shamed-after-truck-mishap-crowd-rushes-for-spilled-bottles-instead-of-helping-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: मानवता शर्मसार! ट्रक हादसे के बाद सड़क पर बिखरी बोतलों पर टूटी भीड़, मदद की जगह लूट में लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: मानवता शर्मसार! ट्रक हादसे के बाद सड़क पर बिखरी बोतलों पर टूटी भीड़, मदद की जगह लूट में लगे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: विदिशा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार
विदिशा में एक ट्रक हादसे के बाद घायलों की मदद करने के बजाय मौके पर जुटी भीड़ सड़क पर बिखरी कोल्ड्रिंक की बोतलों को समेटने में लग गई, जिससे घटना ने सामाजिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए।
कोल्ड्रिंक से भरा ट्रक पलटा, मदद की बजाए लूटने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे ने न सिर्फ यातायात को प्रभावित किया, बल्कि समाज के एक चिंताजनक चेहरे को भी उजागर कर दिया। जानकारी के अनुसार भोपाल-सागर बायपास स्थित गिरधर कॉलोनी के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में बड़ी मात्रा में कोल्ड्रिंक की बोतलें भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर बिखर गईं।
Trending Videos
हादसे के तुरंत बाद जहां लोगों से मदद की उम्मीद थी, वहीं इसके उलट दृश्य देखने को मिला। आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, लेकिन घायलों या चालक की मदद करने के बजाय कई लोग सड़क पर बिखरी कोल्ड्रिंक की बोतलों को समेटकर ले जाने में जुट गए और देखते ही देखते वहां लूट जैसा माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग बोतलों को अपने वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं, जबकि कुछ लोग हाथों में जितनी बोतलें आ सकें, उतनी समेटते नजर आए। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ें: Raisen News: न काजू, न किशमिश डोसे में मिला कॉकरोच, रेस्टोरेंट में मचा हंगामा, खाद्य गुणवत्ता पर उठे सवाल
घटना विदिशा के ग्रांड भेलसा होटल के सामने की बताई जा रही है, जहां कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हादसे के कारण ट्रक का सामान पूरी तरह सड़क पर फैल गया, जिससे स्थिति और भी अव्यवस्थित हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया और यातायात को सुचारु करने की कोशिश की। हालांकि तब तक काफी मात्रा में लोग सामान उठा ले गए थे।
इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर हादसे में घायल लोगों की मदद करना मानवता का पहला कर्तव्य होता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मौके का फायदा उठाकर सामान लूटने में जुट जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोग मदद के लिए आगे आते तो हालात और बेहतर हो सकते थे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X