सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News: Women Lured to Maharashtra for Work Rescued Safely Along With Four Children

Vidisha News: रोजगार के झांसे में महाराष्ट्र ले जाई गईं महिला मजदूर, 5 महिलाओं और 4 बच्चों सकुशल रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले की पांच आदिवासी महिला मजदूरों और उनके साथ गए चार नाबालिग बच्चों को महाराष्ट्र में कथित बंधनकारी मजदूरी से मुक्त कराकर पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया। त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

Vidisha News: Women Lured to Maharashtra for Work Rescued Safely Along With Four Children
विदिशा पुलिस का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन 5 महिलाओं समेत 4 बच्चे सकुशल लौटे
विज्ञापन

विस्तार

जिले की पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महाराष्ट्र में फंसी पांच आदिवासी महिला मजदूरों और उनके साथ गए चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके घर पहुंचाया। इस सफल कार्रवाई के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार गुलाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुआखेड़ी और करारिया थाना क्षेत्र के ग्राम रुसल्ली की रहने वाली पांच महिला मजदूरों को कुछ लोगों द्वारा रोजगार का झांसा देकर महाराष्ट्र के बीड और सोलापुर ले जाया गया था। वहां पहुंचने के बाद महिलाओं से कथित तौर पर जबरन मजदूरी कराई जा रही थी। आरोप है कि उन्हें तय मजदूरी नहीं दी जा रही थी और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उनके साथ चार नाबालिग बच्चे भी थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंं: MP News: टेकऑफ के दौरान डगमगाया सीएम का हेलीकॉप्टर, कुछ पल को थमीं सांसें, अधिकारियों ने बताया सामान्य घटना

परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। विदिशा पुलिस ने बिना देरी किए महाराष्ट्र पुलिस से समन्वय स्थापित किया। सोलापुर और बीड पुलिस से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए संयुक्त प्रयासों से सभी महिला मजदूरों और बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होते ही टीम गठित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया था कि करारिया और गुलाबगंज क्षेत्र के लोगों को मजदूरी के लिए बाहर ले जाया गया, जहां उन्हें उचित भुगतान नहीं किया जा रहा था और प्रताड़ित किया जा रहा था। सोलापुर और बीड पुलिस के सहयोग से सभी को सकुशल वापस लाया गया है। बीड पुलिस द्वारा संबंधित आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। किस प्रकार के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कोई भी व्यक्ति या कंपनी के लोग मजदूर लेने के लिए आते हैं तो पहले उनकी पूरी तरीके से जांच-पड़ताल करें इसके बाद मजदूरी के लिए जाएं।

सुरक्षित वापसी के बाद सभी महिलाओं और बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गांव में उनके लौटने पर भावुक दृश्य देखने को मिले। परिजनों ने विदिशा पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

विदिशा पुलिस का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन 5 महिलाओं समेत 4 बच्चे सकुशल लौटे

विदिशा पुलिस का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन 5 महिलाओं समेत 4 बच्चे सकुशल लौटे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed