सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   absconding accused in Rs 1 crore robbery case was arrested in Vidisha; goods worth Rs 5.5 lakh were recovered

MP: विदिशा में 1 करोड़ की डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 7 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा; सोना-कट्टा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा की त्योदा पुलिस ने 1 करोड़ की डकैती के फरार आरोपी अमन पटेल को बहादुरपुर से गिरफ्तार किया। जनवरी में रायखेड़ी में परिवार को बंधक बनाकर लूट की थी। 

absconding accused in Rs 1 crore robbery case was arrested in Vidisha; goods worth Rs 5.5 lakh were recovered
एक करोड़ का लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा जिले की त्योदा पुलिस ने सात महीने से फरार चल रहे एक शातिर बदमाश को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जनवरी 2026 में ग्राम रायखेड़ी में एक घर में धावा बोलकर करीब एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी अमन पटेल को ग्राम बहादुरपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये नकद, एक देशी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल की गई राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना 23-24 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि की है। रायखेड़ी निवासी बृजबिहारी कुर्मी के घर में हथियारबंद बदमाश घुस आए थे। आरोपियों ने पूरे परिवार को गन पॉइंट पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने तथा नकदी लूटकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर त्योदा थाने में डकैती सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्योदा थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अमन पटेल लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि अमन बहादुरपुर गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में अमन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 30 ग्राम सोने के जेवर, 50 हजार रुपये नकद, एक देशी कट्टा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने लूट की बाकी रकम और जेवरात अपने साथियों में बांट दिए या ठिकाने लगा दिए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये आंकी गई है।


पढ़ें:  देवास पटाखा फैक्टरी विस्फोट का मुख्य आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ाया, अब तक पांच की हुई गिरफ्तारी

त्योदा थाना प्रभारी ने बताया कि अमन पटेल एक संगठित गिरोह का हिस्सा है। गिरोह ने पहले रैकी की और फिर सुनियोजित तरीके से रात में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। परिवार को बंधक बनाकर दहशत फैलाना और मिनटों में माल समेटकर फरार हो जाना इनका तरीका था। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि अमन से पूछताछ में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

डकैती के बाद से रायखेड़ी और आसपास के गांवों में ग्रामीण रातभर जागकर पहरा दे रहे थे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। पीड़ित बृजबिहारी कुर्मी ने कहा कि पुलिस ने उम्मीद से बढ़कर काम किया है और बाकी माल भी जल्द बरामद होने की उम्मीद है।

एसडीओपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरोह के नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और बाकी लूट की रकम कहां छिपाई गई है, इसका पता लगाया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डकैती जैसी संगीन वारदात में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed