{"_id":"6585619848a9bbb48807ee15","slug":"bjp-mla-in-vidisha-calls-rahul-gandhi-a-child-leader-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, राहुल गांधी को बताया बच्चा नेता, सर्कस में काम करने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: भाजपा विधायक का बड़ा बयान, राहुल गांधी को बताया बच्चा नेता, सर्कस में काम करने की दी सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Dec 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
उपराष्ट्रपति मिमिक्री मामले में भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। विदिशा के माधवगंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन के बाद पुतला फूंका गया।
भाजपा विधायक विधायक मुकेश टंडन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
विस्तार
उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने और राहुल गांधी के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने को लेकर भाजपा में जमकर नाराजगी चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विदिशा के माधवगंज चौराहे पर धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सांसद और राहुल गांधी का पुतला फूंका।
उपराष्ट्रपति की कांग्रेस सांसद द्वारा मिमिक्री कर सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित करने के मामले को लेकर भाजपा लगातार विरोध कर रही है। साथ ही राहुल गांधी को भी निशाना बनाए हुए है, क्योंकि उस दौरान राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया गया। इसको लेकर पूरे देश में भाजपा विरोध करने में लगी हुई है।
विदिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मुकेश टंडन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद कांग्रेस सांसदों का पुतला फूंका गया। इस मौके पर विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस अपना सर्वश्रेष्ठ नेता मानती है, लेकिन उनके पास जागरूक नागरिकों जैसी बुद्धि नहीं है। वो एक बच्चे के भांति हरकत करते हैं। उन्हें किसी सर्कस में काम करना चाहिए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X