MP News: विदिशा के मिशनरी स्कूल में जय श्रीराम कहने पर छात्र की पिटाई का मामला, NCPCR ने की जांच, FIR दर्ज
बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में गंजबासौदा के एक मिशनरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह में आकर जय श्री राम का नारा लगाया था।
विस्तार
विदिशा जिले में गंजबसौदा के एक मिशनरी स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाने पर हुए विवाद की जांच राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने की है। इस जांच के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, गंजबसौदा की मिशनरी स्कूल भारत माता कॉन्वेंट स्कूल में जय श्री राम के नारे लगाने पर एक बच्चे की पिटाई के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम गंजबसौदा पहुंची। बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो यहां खुद पहुंचे थे। चाइल्ड लाइन टीम, स्थानीय प्रशासन, जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे।
मध्यप्रदेश के विदिशा ज़िले में गंजबासौदा के एक मिशनरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा उत्साह में आकर जय श्री राम का नारा लगाने से कुपित हो कर स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों की पिटाई लगाई थी।
आज मैंने स्कूल में पहुँच कर इस मामले की जाँच की बच्चों ने शिकायत की… pic.twitter.com/OPQbdIF4cD— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) December 22, 2023
बता दें, आयोग की टीम ने स्कूल में तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान स्कूल, प्रबंधन स्टाफ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और छात्रों के बयान लिए गए। इसके बाद बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह धाकड़ ने शहर थाने पहुंचकर स्कूल प्रबंधन एवं प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
राष्ट्रीय बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया, इस मामले में हमें शिकायत मिली थी।आयोग की टीम मामले की सुनवाई के लिए यहां पहुंची है। उन्होंने बताया कि जय श्री राम के नारे लगाने के मामले में स्कूल पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। एफआईआर दर्ज करने के निर्देश बासौदा पुलिस को दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X