{"_id":"65326b09a3593bfc180d0c6b","slug":"vidisha-crime-a-child-who-went-to-graze-buffalo-was-crushed-to-death-by-a-tractor-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha Crime: भैंस चराने गए बच्चे की आपसी विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha Crime: भैंस चराने गए बच्चे की आपसी विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 20 Oct 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Vidisha Crime: विदिशा जिले की तहसील त्यौंदा के ग्राम कैथोरी में दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष के प्रदुम यादव व अन्य लोगों ने एक 17-18 साल के लड़के मोहित यादव की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी। पुलिस ने प्रदुम यादव सहित अन्य पर धारा-302 का मामला दर्जकर जांच में लिया है।
मृतक बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदिशा के त्यौंदा अंतर्गत ग्राम कैथोरी में मोहित यादव की गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से रौंदकर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहित यादव अपनी भैंस चराने खेत पर गया था। मृतक जब घर नहीं आया और भैंस वापस घर आ गई। ऐसे में परिजनों ने मोहित को ढूंढा तो उसका शव खेत पर मिला। जिसका पीएम शुक्रवार सुबह कराया गया। घटना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदिशा एसपी दीपक शुक्ला के मुताबिक, दो पक्षों में जमीनी विवाद हुआ था, जिसके चलते एक पक्ष के प्रदुम यादव व अन्य ने ट्रैक्टर से कुचलकर एक 17 से 18 साल के लड़के की हत्या कर दी है, जिसमें आरोपियों पर 302 का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उनकी तलाश की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X